इंटेक्स एक्वा 4जी मिनी लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स एक्वा 4जी मिनी लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा 4जी मिनी की कीमत 4,199 रुपये है
  • यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है
  • इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट वीजीए कैमरा है
विज्ञापन
इंटेक्स एक्वा ट्रेंड लाइट लॉन्च करने के बाद, भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपनी एक्वा सीरीज़ का विस्तार करने का फैसला किया है। कंपनी ने भारत में इंटेक्स एक्वा 4जी मिनी लॉन्च कर दिया है। वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस बजट स्मार्टफोन की कीमत 4,199 रुपये है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, यह डिवाइस देश भर के रिलेट आउटलेट पर उपलब्ध है।

इंटेक्स एक्वा 4जी मिनी ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट में मिलेगा। इस फोन में आगे की तरफ़ कैपेसिटिव नेविगेशन बटन हैं, जबकि वॉल्यूम व पावर बटन दांयें किनारे पर है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इंटेक्स एक्वा 4जी मिनी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 4 इंच (480x800 पिक्सल) टीएन डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एससी9832ए क्वाड-कोर प्रोसेसर पर चलता है। इस फोन में 2 जीबी रैम और ग्राफिक्स के लिए माली-400एमपी2 जीपीयू है।

इंटेक्स एक्वा 4जी मिनी में 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एक 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 1450 एमएएच की बैटरी है जिसके 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 6 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह फोन 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी 2.0, डब्ल्यूलैन और ऑडियो जैक सपोर्ट करता है। इंटेक्स एक्वा 4जी मिनी स्मार्टफोन का डाइमेंशन 124.8x64.4x11 मिलीमीटर और वज़न 119 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9832ए
फ्रंट कैमरा1.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता1450 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »