Intex Aqua Power IV में है 4000 एमएएच बैटरी, 5,499 रुपये में लॉन्च

इंटेक्स ने बुधवार को नया स्मार्टफोन एक्वा पावर 4 लॉन्च किया। Intex Aqua Power IV स्मार्टफोन 5,499 रुपये में मिलेगा। इस बजट स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है।

Intex Aqua Power IV में है 4000 एमएएच बैटरी, 5,499 रुपये में लॉन्च
ख़ास बातें
  • इंटेक्स ने बुधवार को नया स्मार्टफोन एक्वा पावर 4 लॉन्च किया
  • Intex Aqua Power IV स्मार्टफोन 5,499 रुपये में मिलेगा
  • स बजट स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
इंटेक्स ने बुधवार को नया स्मार्टफोन एक्वा पावर 4 लॉन्च किया। Intex Aqua Power IV स्मार्टफोन 5,499 रुपये में मिलेगा। इस बजट स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है। और यह 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। इस हैंडसेट को गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।

Intex Aqua Power IV आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) टीएन डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिए गए हैं। कैमरे की बात करें तो इंटेक्स एक्वा पावर 4 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट पैनल पर फ्लैश सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

नया इंटेक्स स्मार्टफोन 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। और यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फोन 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 145x71.8x10.5 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।

अन्य फ़ीचर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ज़ेडर, गाना, प्राइम वीडियो और विस्टोसो जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »