• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Intex ने लॉन्च किए दो एंट्री लेवल स्मार्टफोन, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

Intex ने लॉन्च किए दो एंट्री-लेवल स्मार्टफोन, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स एक्वा 5.5 वीआर+ लॉन्च करने के बाद, भारतीय स्मार्टफोन कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए क्लाउड और एक्वा सीरीज़ के नए फोन पेश किए है। इंटेक्स क्लाउड सी1 और इंटेक्स एक्वा एस1 को 3,499 रुपये और 3,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

Intex ने लॉन्च किए दो एंट्री-लेवल स्मार्टफोन, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा एस1 की कीमत 3,999 रुपये है
  • इंटेक्स क्लाउड सी1 की कीमत 3,499 रुपये है
  • दोनों स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध हैं
विज्ञापन
इंटेक्स एक्वा 5.5 वीआर+ लॉन्च करने के बाद, भारतीय स्मार्टफोन कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए क्लाउड और एक्वा सीरीज़ के नए फोन पेश किए है। Intex Aqua S1, Cloud C1 को 3,499 रुपये और 3,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। दोनों स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

इंटेक्स क्लाउड सी1 स्मार्टफोन को जहां सिर्फ ब्लैक कलर में वहीं इंटेक्स एक्वा एस1 को ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इंटेक्स क्लाउड सी1 में एक पैटर्नयुक्त रियर है जबकि एक्वा एस1 मेटल बॉडी से लैस है। दोनों स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करते हैं और एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं।

इंटेक्स क्लाउड सी1 स्पेसिफिकेशन
इंटेक्स क्लाउड सी1 की बात करें तो, डुअल सिम सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन में एक 4  इंच (480x800 पिक्सल्स) डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 245 पीपीआई है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम एससी9832 क्वाड-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए 512 मेगाहर्ट्ज़ माली 400 जीपीयू और 1 जीबी रैम दिया गया है। इस फोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे एक 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है।

कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ एक 5 मेगापिक्सल रियर सेंसर जबकि फ्रंट में 2 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर दिया गया है। इंटेक्स क्लाउड सी1 स्मार्टफोन में 1750 एमएएच बैटरी है जिससे 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 4-6 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो और जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 125x64x11.2 मिलीमीटर और वज़न 11.95 ग्राम है।
 
intexaquas1

इंटेक्स एक्वा एस1 स्पेसिफिकेशन
इंटेक्स एक्वा एस1 स्मार्टफोन डुअल सिम स्लॉट सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में एक 5 इंच (480x854 पिक्सल्स) एफडब्ल्यूवीजीए टीएन डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 196 पीपीआई है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6737वी क्वाड-कोर प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू और 1 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में भी 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है लेकिन इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, इंटेक्स एक्वा एस1 में एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ एक 5 मेगापिक्सल रियर सेंसर है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है जिससे 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम जबकि 4 घंटे तक का टॉक टाइम (एलटीई) मिलने का दावा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 145.4x73.1x10.1 मिलीमीटर और वज़न 157.7 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »