Intex Aqua S3 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने मंगलवार को नया किफायती हैंडसेट एक्वा एस3 पेश किया है। इंटेक्स एक्वा एस3 की कीमत 5,777 रुपये है।

Intex Aqua S3 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा एस3 की कीमत 5,777 रुपये है
  • नए इंटेक्स एक्वा एस3 को ऑफलाइन स्टोर के ज़रिए बेचा जाएगा
  • नया इंटेक्स फोन 4जी वॉयस ओवर एलटीई को सपोर्ट करता है
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने मंगलवार को नया किफायती हैंडसेट एक्वा एस3 पेश किया है। इंटेक्स एक्वा एस3 की कीमत 5,777 रुपये है। नए इंटेक्स एक्वा एस3 को ऑफलाइन स्टोर के ज़रिए बेचा जाएगा। कागज़ी तौर पर कहा जा सकता है कि नए इंटेक्स स्मार्टफोन को शाओमी रेडमी 4ए से चुनौती मिलेगी।

नया इंटेक्स फोन 4जी वॉयस ओवर एलटीई को सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि आप इस फोन को रिलायंस जियो सिम के साथ इस्तेमाल कर सकेंगे। इंटेक्स ने नए Aqua S3 के साथ कंपनी ज़्यादा पावरफुल 2ए चार्जर दे रही है। दावा किया गया है कि इससे चार्जिंग का वक्त करीब 35 फीसदी कम हो जाएगा। इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में एड्रॉयड 7.0 नूगा शामिल है। नए Intex Aqua S3 में नूगा ओएस के साथ आने वाले स्प्ल्टि स्क्रीन मल्टीटास्किंग, क्विक रिप्लाई और डोज़ पावर सेविंग फ़ीचर दिए गए हैं।

Intex Aqua S3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस हैंडसेट में 5 इंच का (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी9832ए प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। स्मार्टफोन में 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। डुअल-सिम फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरा ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके बाद एलईडी फ्लैश दिया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 146.6x73x9.8 मिलीमीटर और वज़न 164 ग्राम। Intex Aqua S3 में 2450 एमएएच की बैटरी है। और यह शैंपेन कलर में उपलब्ध होगा।

इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन में क्यूआर कोड भी मौज़ूद है। Aqua S3 में पहले से गाना म्यूज़िक ऐप होगा।

इससे पहले इंटेक्स ने एलीट सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन एलीट ई7 लॉन्च किया था। इंटेक्स एलीट ई7 में 5.2 इंच एचडी आईपीएस (1280 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 282 पीपीआई है। फोन में एमटी6737 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो एलीट ई7 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे में एचडीआर, पैनोरमा जैसे फ़ीचर हैं। फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9832ए
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2450 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »