Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज

Intex ने भारत में 65-इंच और 75-इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं, जो Google TV और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आते हैं।

Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज

Photo Credit: Intex

ख़ास बातें
  • Intex ने 65 और 75 इंच QLED TV लॉन्च किए
  • Google TV, Dolby Vision और MEMC सपोर्ट मिलता है
  • 4K डिस्प्ले और Dolby Atmos से लैस है नए Intex TVs
विज्ञापन

Intex ने भारत में अपने टीवी पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नए 65-इंच और 75-इंच QLED 4K Ultra HD स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन नए मॉडल्स में हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले, Dolby Vision और Google TV जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस लाइनअप में LED-GQ6511 (65-इंच) और LED-GQ7511 (75-इंच) मॉडल शामिल हैं, जिन्हें बड़े स्क्रीन और एडवांस फीचर्स की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो कंपनी ने इन दोनों मॉडल्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह टीवी भारत में ऑफलाइन रिटेल चैनल्स के जरिए उपलब्ध होंगे। कंपनी के मुताबिक, इसकी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क देश के 18,000 से ज्यादा पिन कोड्स तक फैली हुई है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो दोनों टीवी में QLED डिस्प्ले के साथ 4K Ultra HD (3840 x 2160) रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें फ्रेमलेस ADS पैनल मिलता है, जो वाइड व्यूइंग एंगल्स ऑफर करता है। कंपनी के अनुसार, टीवी में 400 निट्स से ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर कलर ऑप्टिमाइजेशन और डीप कॉन्ट्रास्ट मिलता है।

इन टीवी में Dolby Vision, HDR और MEMC जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे फास्ट मूविंग कंटेंट में भी स्मूथ और क्लियर विजुअल्स देखने को मिलते हैं। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलते हैं, जहां यूजर्स को YouTube, Netflix, Prime Video और Disney+ Hotstar जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलता है। साथ ही Google Play Store और इनबिल्ट Chromecast सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे स्मार्टफोन से कंटेंट आसानी से कास्ट किया जा सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया है। ऑडियो के लिए टीवी में Dolby Audio और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ डुअल 15W बॉक्स स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में HDMI, USB, Bluetooth, डुअल-बैंड Wi-Fi और Ethernet पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा वॉइस-एनेबल्ड रिमोट के साथ Google Assistant सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर्स वॉइस कमांड के जरिए टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »