Intex Aqua Lions E3 भारत में लॉन्च, 5,499 रुपये में मिलेगा

एक्वा लायन्स ई3 कंपनी के बजट स्मार्टफोन सेगमेंट का हिस्सा बन गया है। इस स्मार्टफोन के अहम फीचर में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4जी वीओएलटीई शामिल हैं।

Intex Aqua Lions E3 भारत में लॉन्च, 5,499 रुपये में मिलेगा
ख़ास बातें
  • डुअल सिम एक्वा लायंस ई3 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है
  • इंटेक्स एक्वा लायन्स ई3 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है
  • Aqua Lions E3 में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने मंगलवार को भारत में Intex Aqua Lions E3 को लॉन्च कर दिया। पिछले महीने घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने इंटेक्स एक्वा लायन्स टी1 का कमज़ोर वेरिएंट इंटेक्स लायंस टी1 लाइट को लॉन्च किया था। अब एक्वा लायन्स ई3 कंपनी के बजट स्मार्टफोन सेगमेंट का हिस्सा बन गया है। इस स्मार्टफोन के अहम फीचर में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4जी वीओएलटीई शामिल हैं।
 

Intex Aqua Lions E3 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

इंटेक्स ने अपने एक्वा लायन्स ई3 स्मार्टफोन को रिटेल स्टोर पुजारा टेलीकॉम के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप में उतारा है। यह स्मार्टफोन सौराष्ट्र क्षेत्र के सभी पुजारा टेलीकॉम के स्टोर में 5,499 रुपये में उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर कीमत 6,999 रुपये बताई गई है। लॉन्च ऑफर के तहत, यह स्मार्टफोन रिलायंस जियो के इंस्टेंट 2,200 रुपये कैशबैक के साथ आएगा। इसके लिए हैंडसेट के खरीदारों को अपने जियो नंबर को 198 रुपये या 299 रुपये के पैक से रीचार्ज करना होगा। इसके बाद उन्हें मायजियो ऐप पर 50 रुपये के 44 वाउचर दिए जाएंगे।
 

Intex Aqua Lions E3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम एक्वा लायंस ई2 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है जो 720x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पिक्सल प्रति इंच है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। हैंडसेट के अंदर 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी 9832ए प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली 400 जीपीयू है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 2 जीबी रैम। एक्वा लायन्स ई3 में पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है और फ्रंट पैनल 5 मेगापिक्सल के सेंसर से लैस है। रियर कैमरे के साथ एक एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है।

इंटेक्स एक्वा लायन्स ई3 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डब्ल्यूलैन, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट शामिल हैं। ग्रेविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और जीपीएस/ ए-जीपीएस इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।

इसके अलावा Aqua Lions E3 में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बारे में 5 से 7 घंटे तक के टॉक टाइम और 200 से 250 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा है। स्मार्टफोन को ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसका डाइमेंशन 145x73x8 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9832ए
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0 Nougat
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  6. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  7. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  8. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  10. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »