Huawei Foldable Smartphone

Huawei Foldable Smartphone - ख़बरें

  • Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
    Oppo Find N7 में क्रीजलेस इनर फोल्डेबल डिस्प्ले सकता है। इस स्मार्टफोन में Oppo Find N6 के समान डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। Oppo Find N7 में हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। यह Oppo का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन में 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है।
  • Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
    आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। Vivo X Fold 6 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
    आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Samsung Galaxy Z Fold 7 में 4,400 mAh की बैटरी है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का साइज और डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold 7 के समान हो सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 6.5 एक्सटर्नल डिस्प्ले और 8 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले हो सकता है।
  • Huawei Pura X Max फोल्डेबल फोन 50MP कैमरा, 5300mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Huawei ने चीन में Huawei Pura X Max फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Pura X Max के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999CNY (लगभग 1,50,000 रुपये), 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 चीनी डॉलर (लगभग 1,64,000 रुपये), 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999CNY (लगभग 1,77,000 रुपये) और 16GB/1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999CNY (लगभग 1,91,000 रुपये) है।
  • Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....
    पिछले वर्ष दिसंबर में Samsung Galaxy Z TriFold को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को शुरुआत में दक्षिण कोरिया में सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, इसकी बहुत कम अवधि में बिक्री के बाद यह मार्केट से गायब हो गया था। इसके बाद अमेरिका में सैमसंग ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री सीमित संख्या में जारी रखी थी।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone का हो सकता है iPad Mini जैसा डिजाइन
    एक मीडिया रिपोर्ट में फोल्डेबल iPhone के कंप्यूटर-एडेड डिजाइन (CAD) को लीक किया गया है। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन को अनफोल्ड करने पर यह iPad Mini के समान है। इसकी स्क्रीन को फोल्ड करने पर थिकनेस 9.6 mm और चौड़ाई 83.8 mm की है। इसे फोल्ड करने पर 1.8 mm हिंज सेक्शन दिख रहा है। फोल्डेबल आईफोन में बाहर की ओर दो कैमरा है।
  • Xiaomi की भी ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी, सर्टिफिकेशन साइट पर हुई लिस्टिंग
    GSMA सर्टिफिकेशन साइट पर Xiaomi के पहले ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2608BPX34C के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन के बारे में जानकारी नहीं मिली है। शाओमी ने ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की है। हाल ही में सैमसंग ने ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया था।
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स 14 प्रतिशत बढ़ी, Samsung का पहला रैंक
    चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। पिछले कुछ वर्षों में इस सेगमेंट में Huawei की बिक्री तेजी से बढ़ी है। तीसरी तिमाही में Huawei के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 10 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी की Mate सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
  • Huawei ने लॉन्च किया Mate X7 फोल्डेबल स्मार्टफोन, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Huawei Mate X7 में Kirin 9030 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह कंपनी के प्रॉपराइटरी HarmonyOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर साइज 156.8 x 73.8 x 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 156.8 x 144.2 x 4.5 mm का है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Samsung के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन की अमेरिका में शुरू हुई टेस्टिंग, जल्द हो सकता है लॉन्च
    कंपनी इस स्मार्टफोन को लॉक्ड और अनलॉक्ड दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध करा सकती है। इस ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 3,000 डॉलर (लगभग 2,66,000 रुपये) का हो सकता है। इसके अधिक प्राइस की वजह से इसे सीमित संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है।
  • Samsung अगले महीने लॉन्च कर सकती है ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन, 3,000 डॉलर तक हो सकता है प्राइस
    पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है। हालांकि, कंपनी के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को एक कॉन्सेट या कलेक्टिबल हैंडसेट के तौर पर पेश किया जा सकता है। हाल ही में दक्षिण कोरिया में दाखिल किए गए एक पेटेंट से पता चला था कि Samsung Galaxy Z TriFold में तीन बैटरी हो सकती हैं।
  • Huawei Mate X7 के लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 7.95 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले 
    Huawei Mate X7 में 5,500 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन को पांच कलर्स - Cloud White, Phantom Purple, Cloud Blue, Obsidian Black और Cosmic Red में उपलब्ध कराया जाएगा। Huawei Mate X7 के लिए दो अलग कैमरा की टेस्टिंग की जा रही है। इनमें से एक 50 मेगापिक्सल का 1/1.56 इंच सेंसर और दूसरा 1/1.3 सेंसर के साथ है।
  • Samsung ने दिखाया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन का डिजाइन, जल्द हो सकता है लॉन्च
    इस स्मार्टफोन में दो सेक्शन में फोल्ड करने के लिए डुअल इनवर्ड-फोल्डिंग हिंजेज दिख रही हैं। यह फोल्ड होने पर सामान्य बार स्टाइल वाले स्मार्टफोन के शेप के समान है और कंपनी के Galaxy Z Fold 7 जैसा है। इसमें तीन साइड-बाय-साइड स्क्रीन्स दी गई हैं जिन्हें Z स्टाइल में फोल्ड किया जा सकता है। यह चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei के Mate XT Ultimate Design के समान है।
  • Samsung का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन इस सप्ताह हो सकता है लॉन्च
    इस सप्ताह एशिया पैसेफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। APEC समिट का आयोजन दक्षिण कोरिया में होगा। इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को शुरुआत में दक्षिण कोरिया, ताइवान, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे चुनिंदा मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन में हो सकती हैं 3 बैटरी, पेटेंट से मिला संकेत
    इस स्मार्टफोन में प्रत्येक पैनल में एक बैटरी है जो आपस में रिबन केबल्स से जुड़ी हैं। इसकी प्रत्येक बैटरी का साइज पहले से तीसरे तक बढ़ रहा है, जिससे इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन में सैमसंग के मौजूदा Galaxy फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में अधिक बैटरी कैपेसिटी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन के जिस पैनल में कैमरा है वह सबसे स्मॉल बैटरी के साथ है क्योंकि कैमरा मॉड्यूल ने इस सेक्शन का एक बड़ा हिस्सा घेरा है।

Huawei Foldable Smartphone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »