इस स्मार्टफोन को नवंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। Huawei Mate X7 में नया Kirin 9030 चिपसेट दिया जा सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei का फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X7 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7.95 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसके साथ Huawei Mate 80 सीरीज को भी पेश किया जा सकता है।
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Huawei Mate X7 का कोडनेम ' Delphi' है। इस स्मार्टफोन को नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें नया Kirin 9030 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7.95 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें बेहतर विजुअल्स के लिए कलर-ऑन-एनकैपसुलेशन (COE) टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।
Huawei Mate X7 में 5,500 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन को पांच कलर्स - Cloud White, Phantom Purple, Cloud Blue, Obsidian Black और Cosmic Red में उपलब्ध कराया जाएगा। हाल ही में इसी टिप्सटर ने कहा था कि Huawei Mate X7 के लिए दो अलग कैमरा की टेस्टिंग की जा रही है। इनमें से एक 50 मेगापिक्सल का 1/1.56 इंच सेंसर और दूसरा 1/1.3 सेंसर के साथ है। ये दोनों सेंसर वेरिएबल अपार्चर को सपोर्ट कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में मैक्रो कैपेबिलिटी के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
पिछले वर्ष पेश किए गए HUAWEI Mate X6 में अनफोल्ड करने पर 7.93 इंच (2,440 × 2,240 पिक्सल्स ) का डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 6.45 इंच की एक अन्य स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन को ऑब्सिडियन ब्लैक, कॉस्मिक रेड, डीप सी ब्लू, नेबुला वाइट और नेबुला ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। HUAWEI Mate X6 को 12 GB और 16 GB के RAM के दो विकल्पों में लाया गया है। इस स्मार्टफोन में 1 TB तक की स्टोरेज है। यह HarmonyOS 4.3 पर चलता है। HUAWEI Mate X6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 48 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,110 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड और 50 W की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात