• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन का प्राइस हो सकता है 3,000 डॉलर से ज्यादा 

Samsung के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन का प्राइस हो सकता है 3,000 डॉलर से ज्यादा 

सैमसंग के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन में सिंगल हिंज वाले सामान्य बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से अलग दो हिंज हो सकते हैं

Samsung के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन का प्राइस हो सकता है 3,000 डॉलर से ज्यादा 

इस स्मार्टफोन को Samsung G Fold कहा जा सकता है

ख़ास बातें
  • सैमसंग का ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसकी शुरुआत में केवल दक्षिण कोरिया और चीन में बिक्री हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन को Samsung G Fold कहा जा सकता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के जल्द कुछ नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च हो सकते हैं। इनमें Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और  Galaxy Z Flip FE के अलावा कंपनी का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन शामिल हो सकता है। पिछले वर्ष चीन की Huawei ने पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design पेश किया था। 

टिप्सटर Yogesh Brar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि सैमसंग का ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन इस वर्ष की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की शुरुआत में केवल दक्षिण कोरिया और चीन में बिक्री की जा सकती है। सैमसंग के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन की सीमित संख्या में मैन्युफैक्चरिंग की जा सकती है। इसका मतलब है कि यह सीमित मात्रा में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 3,000 डॉलर (लगभग 2,56,100 रुपये) से 3,500 डॉलर (लगभग 2,98,800 रुपये) के बीच हो सकता है। 

सैमसंग के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन में सिंगल हिंज वाले सामान्य बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से अलग दो हिंज हो सकते हैं। हाल ही में टिप्सटर PandaFlashPro ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया था कि कंपनी के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Samsung G Fold कहा जा सकता है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी को लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में बेहतर माना जाता है। इसमें ग्रेफाइट एनोड के बजाय सिलिकॉन का इस्तेमाल किया जाता है। इससे समान फिजिकल स्पेस में अधिक एनर्जी डेंसिटी और अधिक पावर स्टोरेज मिलती है। सैमसंग के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 mAh से कम हो सकती है। कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। 

Huawei ने पहला ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design चीन में पेश किया था। इस स्मार्टफोन को बाद में इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। Mate XT Ultimate Design की स्क्रीन पूरी तरह अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच की है। इस ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। Mate XT Ultimate Design की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »