• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei ने लॉन्च किया ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XTs, 5,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Huawei ने लॉन्च किया ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XTs, 5,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन की 5,600 mAh की बैटरी वायर्ड, वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें डुअल-हिंज डिजाइन दिया गया है

Huawei ने लॉन्च किया ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XTs, 5,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

यह स्मार्टफोन HarmonyOS 5.1 पर चलता है

ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन HarmonyOS 5.1 पर चलता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Kirin 9020 दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei ने गुरुवार को ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Huawei Mate XTs को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में Kirin 9020 चिपसेट दिया गया है। इसकी 5,600 mAh की बैटरी वायर्ड, वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें डुअल-हिंज डिजाइन दिया गया है। 

Huawei Mate XTs का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। इसके 16 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 17,999 (लगभद 22,250 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 19,999 (लगभग 2,46,900 रुपये) और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 21,999 (लगभग 2,71,700 रुपये) का है। Huawei Mate XTs को व्हाइट, पर्पल, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री चीन में कंपनी के ई-स्टोर के जरिए 5 सितंबर से की जाएगी। 

Huawei Mate XTs के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच सिंगल-मोड स्क्रीन (2,232 × 1,008 पिक्सल्स) और 7.9 इंच (2,232 × 2,048 पिक्सल्स) डुअल-टोन डिस्प्ले दिया गया है। इसे पूरी तरह अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले (2,232 × 3,184 पिक्सल्स) दिया गया है। Huawei Mate XTs में एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ LTPO OLED पैनल्स दिए गए हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Kirin 9020 है। यह स्मार्टफोन HarmonyOS 5.1 पर चलता है। Huawei Mate XTs में 50 मेगापिक्सल का आउटवर्ड कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5 x ऑप्टिकल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि इसके तीनों कैमरा में RYYB पिक्सल लेआउट है, जिससे पिक्चर्स लेने में लो-लाइट परफॉर्मेंस बढ़ता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। 

Huawei Mate XTs की 5,600 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड, 50 W वायरलेस और 7.5 W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए  Wi-Fi 6, NFC, Bluetooth, UWB, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Huawei Mate XTs को अनफोल्ड करने पर इसकी थिकनेस 3.6 mm और इसका भार लगभग 298 ग्राम का है। पिछले वर्ष Huawei ने पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन पेश किया था। 

 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
  2. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
  3. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  4. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  5. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  6. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  7. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
  8. Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स 
  9. iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  10. Vivo Y51 Pro 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs OnePlus Nord CE 5 5G: देखें तुलना, कौन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »