Samsung के Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 के साथ पेश हो सकता है ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन

इस स्मार्टफोन को Galaxy G Fold कहा जा सकता है। हालांकि, इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को बिक्री कुछ महीने बाद शुरू की जा सकती है

Samsung के Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 के साथ पेश हो सकता है ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन

यह स्मार्टफोन सीमित मात्रा में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है

ख़ास बातें
  • सैमसंग का पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन अगले महीने पेश किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन को बिक्री कुछ महीने बाद शुरू की जा सकती है
  • पिछले वर्ष Huawei ने पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन पेश किया था
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन आगामी Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी के 9 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Watch 8 सीरीज को भी लॉन्च किया जा सकता है। 

टिप्सटर Instant Digital ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि सैमसंग का पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन 9 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Galaxy G Fold कहा जा सकता है। हालांकि, इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को बिक्री कुछ महीने बाद शुरू की जा सकती है। चीन की स्मार्टफोन मेकर Huawei ने पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate को पिछले वर्ष पेश किया था। इस स्मार्टफोन को इस वर्ष की शुरुआत में इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। 

इस इवेंट में लॉन्च होने वाले Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स के लिए भारत में बुकिंग शुरू हो गई है। इन प्रोडक्ट्स के लिए 2,000 रुपये का भुगतान कर प्री-बुकिंग देश में सैमसंग की वेबसाइट, ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon, Flipkart, सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए कराई जा सकती है। इन प्रोडक्ट्स की प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को जल्द डिलीवरी के साथ ही इन Galaxy डिवाइसेज में से किसी एक की खरीदारी पर 5,999 रुपये तक के बेनेफिट्स मिल सकते हैं। 

सैमसंग के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कंपनी ने इसके कुछ प्रोटोटाइप दिखाए थे। इस स्मार्टफोन में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी को लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में बेहतर माना जाता है। इस स्मार्टफोन की शुरुआत में दक्षिण कोरिया और चीन में बिक्री की जा सकती है। सैमसंग के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन की सीमित संख्या में मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। इसका मतलब है कि यह सीमित मात्रा में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 3,000 डॉलर (लगभग 2,56,100 रुपये) से 3,500 डॉलर (लगभग 2,98,800 रुपये) के बीच हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light IP68-rated design
  • Smooth software experience loaded with AI
  • Impressive primary camera
  • 7 years of software and security updates
  • कमियां
  • Lacks a dedicated telephoto camera
  • Average ultrawide camera performance
  • Gets too hot when using the camera
  • Throttles quickly under load
  • Battery life only lasts a day
  • Charging is relatively slow
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »