• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei ने लॉन्च किया Mate X7 फोल्डेबल स्मार्टफोन, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Huawei ने लॉन्च किया Mate X7 फोल्डेबल स्मार्टफोन, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 8 इंच (2,210 x 2,416 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल LTPO OLED इनर स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 2,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

Huawei ने लॉन्च किया Mate X7 फोल्डेबल स्मार्टफोन, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

यह कंपनी के प्रॉपराइटरी HarmonyOS 6 पर चलता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Huawei का Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया गया है
  • Huawei Mate X7 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
  • कंपनी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का कलेक्टर्स एडिशन भी पेश किया है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei ने फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X7 को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में Huawei का  Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया गया है। यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किए गए Huawei Mate X6 की जगह लेगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। 

Huawei Mate X7 का प्राइस

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 12,999 (लगभग 1,63,700 रुपये) और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 13,999 (लगभग 1,76,300 रुपये) का है। Huawei Mate X7 को व्हाइट, ब्लू, पर्पल, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का कलेक्टर्स एडिशन भी पेश किया है। इसके 16 GB के RAM और 512 GB वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 14,999 (लगभग 1,89,000 रुपये), 16 GB + 1 TB का  CNY 15,999 (लगभग 2,01,400 रुपये) और 20 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 17,599 (लगभग 2,21,400 रुपये) का है। 

Huawei Mate X7 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 8 इंच (2,210 x 2,416 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल LTPO OLED इनर स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 2,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Huawei Mate X7 में 6.49 इंच (1,080 x 2,444 पिक्सल्स) क्वाड-कर्व्ड LTPO OLED कवर डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 340 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Kirin 9030 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह कंपनी के प्रॉपराइटरी HarmonyOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर साइज 156.8 x 73.8 x 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 156.8 x 144.2 x 4.5 mm का है। 

Huawei Mate X7 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इस स्मार्टफोन की दोनों स्क्रीन्स पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल के कैमरा दिए गए हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou, NavIC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Huawei Mate X7 की 5,600 mAh की बैटरी 66 W और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के कलेक्टर्स एडिशन में 5,525 mAh की बैटरी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »