• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei की नया ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन लाने की तैयारी, चिपसेट, कैमरा में होंगे अपग्रेड!

Huawei की नया ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लाने की तैयारी, चिपसेट, कैमरा में होंगे अपग्रेड!

Mate XT 2 में Kirin 9020 चिपसेट दिया जाएगा। Mate XT Ultimate Design के चीन में पेश किए गए वेरिएंट में Kirin 9010 चिपसेट था

Huawei की नया ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लाने की तैयारी, चिपसेट, कैमरा में होंगे अपग्रेड!

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन इस वर्ष की दूसरी छमाही में लाया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन को Mate XT 2 कहा जा सकता है
  • इसमें Mate XT Ultimate Design के समान स्क्रीन रिजॉल्यूशन हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Huawei ने पिछले वर्ष सितंबर में पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design को चीन में पेश किया था। इस वर्ष की शुरुआत में Mate XT Ultimate Design को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था। Huawei का अगला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन भी जल्द पेश किया जा सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि कंपनी का नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन इस वर्ष की दूसरी छमाही में पेश किया जाएगा। इसे Mate XT 2 कहा जा सकता है। इसमें Mate XT Ultimate Design के समान स्क्रीन रिजॉल्यूशन हो सकता है। हालांकि, इसमें चिपसेट और कैमरा के अपग्रेड हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के हार्डवेयर में भी सुधार किया जा सकता है। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Mate XT 2 में Kirin 9020 चिपसेट दिया जाएगा। Mate XT Ultimate Design के चीन में पेश किए गए वेरिएंट में Kirin 9010 चिपसेट था। 

नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अगले कुछ सप्ताह में जानकारी मिल सकती है। इस वर्ष फरवरी में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए Mate XT Ultimate Design को रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। यह EMUI 14.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इस ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। Mate XT Ultimate Design की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) है। Huawei इस स्मार्टफोन के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के तेजी से बढ़ते हुए मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung को कड़ी टक्कर दे सकती है। 

इस स्मार्टफोन में बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.2 और f/4.0 के बीच अपार्चर के साथ है। इसके साथ f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5x ऑप्टिकल जूम और f/3.4 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Mate XT Ultimate Design में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C port के विकल्प मिलते हैं। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 298 ग्राम और पूरा अनफोल्ड करने पर साइज 156.7 x 219 x 3.6 mm का है। इसके डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »