Honda Ev

Honda Ev - ख़बरें

  • Honda के Activa e, QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रुकी मैन्युफैक्चरिंग, स्टॉक नहीं बिकना हो सकता है कारण 
    सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के डेटा से पता चलता है कि HMSI ने अगस्त से इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग नहीं की गई है। कंपनी ने Activa e और QC1 की कुल 11,168 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। हालांकि, इसमें से सिर्फ 5,201 यूनिट्स की डीलर्स को डिलीवरी की गई है। कंपनी के पास इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का बड़ी संख्या में बिना बिका स्टॉक पड़ा है।
  • Kinetic ने शुरू की DX इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी, जानें प्राइसेज, रेंज
    कंपनी ने DX इलेक्ट्रिक स्कूटर के बेस वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर होने का दावा किया है। इसके अधिक प्राइस वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 116 किलोमीटर की है। Kinetic Engineering ने बताया है कि इसमें 25-30 kmph की स्पीड के बीच क्रूज लॉक फीचर का इस्तेमाल कर रेंज को बढ़ाकर लगभग 150 किलोमीटर किया जा सकता है।
  • Honda के Activa इलेक्ट्रिक को चलाना हुआ सस्ता, कंपनी ने घटाई बैटरी सब्सक्रिप्शन की कॉस्ट
    कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बैटरी स्वाप का नया सब्सक्रिप्शन प्लान 'Lite' पेश किया गया है। इसकी कॉस्ट 678 रुपये (GST अतिरिक्त) की है। एक्टिवा इलेक्ट्रिक के लिए इससे पहले बैटरी स्वाप सब्सक्रिप्शन की न्यूनतम कॉस्ट 1,999 रुपये (GST अतिरिक्त) की थी। HMSI के Lite प्लान में कस्टमर्स को प्रति महीने 12 बैटरी बदलने की सुविधा मिलेगी।
  • Honda ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल EV O, 170 किलोमीटर तक रेंज
    चीन में लाई गई EV O को होंडा ने अपनी चाइनीज पार्टनर Guangzhou के साथ मिलकर डिजाइन और डिवेलप किया है। इसे Wuyang-Honda ब्रांड के तहत पेश किया गया है। EV O को दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 4.1 kWh के डुअल-बैटरी पैक वाले वेरिएंट का रेंज लगभग 120 किलोमीटर और 6.2 kWh वाले वेरिएंट की रेंज 170 किलोमीटर तक है।
  • Activa इलेक्ट्रिक लॉन्च करने के बाद होंडा लगाएगी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की फैक्टरी
    हाल ही में HMSI ने एक्टिवा का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। जापान की Honda Motor ने 2028 तक देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए फैक्टरी लगाने की जानकारी दी है। कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया है, "इस फैक्टरी में कई मॉडल्स के लिए मॉड्यूल्स को जोड़कर कई प्रकार के इलेक्ट्रिक मॉडल्स बनाए जाएंगे।" होंडा मोटर का टारगेट देश में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बनने का है।
  • Auto Expo 2025 : ओला का ‘गोल्‍ड’ स्‍कूटर, होंडा का ‘छोटू’, कमाई कराने वाला थ्री वीलर… गाड़‍ियों के ‘मेले’ में आए अनोखे EV
    दिल्‍ली के भारत मंडपम में गाड़‍ियों का ‘मेला’ सज गया है। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा, टोयोटा, होंडा, एमजी, मर्सडीज जैसी कंपनियों ने अपने प्रोडक्‍ट शोकेस किए हैं। टूवीलर कंपनियां जैसे- ओला, इलेक्ट्रिक ‘गोल्‍ड’ स्‍कूटर दिखा रही है। ‘इलेक्ट्रिक वीकल’ तलाशने वालों के लिए ऑटो एक्‍सपो में बहुत कुछ है। मारुति सुजुकी ने e-vitara को दिखाया है। लगभग हर कंपनी EV सेगमेंट में दम दिखाना चाहती है।
  • Honda ने CES 2025 में पेश किए 483 km रेंज वाले EV प्रोटोटाइप, देखें इनका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन
    Honda ने CES 2025 में दो नए प्रोटोटाइप को पेश किया, जो दिखने में किसी साई-फाई मूवी से आए लगते हैं। जापानी व्हीकल मैन्युफैक्चरर ने Honda 0 Saloon और Honda 0 SUV प्रोटोटाइप को दिखाया है और कंपनी के मुताबिक, ये दोनों मॉडल्स अपने प्रोडक्शन फेज में आने के लिए लगभग तैयार हैं। नया 0 Series Saloon में पिछले साल के कंपनी के कॉन्सेप्ट व्हीकल से काफी हद तक मेल खाता है, जबकि SUV प्रोटोटाइप बाहर से एक क्रॉसओवर-स्टाइल बॉडी के साथ 2024 Space Hub कॉन्सेप्ट की तरह दिखाई देता है।
  • Sony और Honda ने मिलकर लॉन्च की 482 Km रेंज, AI-पावर्ड फीचर्स वाली AFEELA 1 इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत
    Sony Honda Mobility Inc. (SHM) ने लास वेगास में CES 2025 में AFEELA ब्रांड के तहत अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल, AFEELA 1 को पेश किया। EV दो ट्रिम्स में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 89,900 डॉलर (करीब 77 लाख रुपये) से शुरू होगी, जिसमें कुछ फंक्शनैलिटी और फीचर्स के लिए तीन साल की फ्री मेंबरशिप शामिल है। ऑनलाइन रिजर्वेशन अब AFEELA वेबसाइट पर ओपन हैं।
  • सिंगल चार्ज में आराम से 1000km दौड़ेंगी इलेक्‍ट्र‍िक गाड़‍ियां, ऐसी बैटरियां बना रही Honda
    होंडा ऐसी सॉलिड स्‍टेट बैटरी को बनाने की योजना पर काम कर रही है, जिनके इस्‍तेमाल से सिंगल चार्ज में किसी इलेक्‍ट्र‍िक गाड़ी को 620 मील यानी करीब 1 हजार किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकेगा। कंपनी अपने मकसद में कामयाब हुई तो यह इलेक्‍ट्रि‍क वी‍कल्‍स की ग्रोथ में एक बड़ा कदम हो सकता है। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने अपनी नई लाइनअप को अनवील किया था।
  • Activa भी हुई इलेक्ट्रिक, 102KM रेंज के साथ Activa e और QC1 EV स्‍कूटर भारत में लॉन्‍च, जानें फीचर्स
    Honda भारतीय बाजार में Honda  Activa e और Honda QC1 लॉन्च कर दिया है। Activa e में एक स्वैपेबल बैटरी सेटअप दिया गया है, जिसमें दो 1.5 kWh की बैटरी दी गई है। यह एक बार चार्ज करने पर 102 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। वहीं Honda QC1 में एक फिक्स 1.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है। इसमें एक अलग चार्जर मिलता है जिसे फ्लोरबोर्ड पर रखे सॉकेट के जरिए स्कूटर से जोड़ा जा सकता है।
  • Honda की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ड्राइविंग रेंज को दोगुना करने की योजना
    इसके लिए कंपनी सॉलिड-स्टेट बैटरी का इस्तेमाल करेगी। मौजूदा EV में लिक्विड-स्टेट लिथियम आयन बैटरी लगाई जाती है। कुछ बैटरी मेकर्स भी सॉलिड-स्टेट बैटरी बनाने की कोशिश में हैं। इस प्रोजेक्ट के ट्रायल के लिए कंपनी लगभग 28 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट कर रही है। इसमें से आधा जापान सरकार की ओर से सब्सिडी के तौर पर दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में बैटरी का साइज लगभग 50 प्रतिशत घटाने का लक्ष्य है।
  • Honda Activa इलेक्ट्रिक में मिलेगी 104 Km की फुल चार्ज रेंज, नए टीजर वीडियो में हुआ कई फीचर्स का खुलासा
    Honda ने अपने अपकमिंग Activa E इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया टीजर वीडियो जारी किया है। इसमें स्कूटर के डिजिटल डिस्प्ले को दिखाया गया है। डिस्प्ले बड़े साइज का मालूम पड़ता है। इसमें देखा जा सकता है कि 100% बैटरी होने पर रेंज 104 किलोमीटर दिखाई दे रही है। हालांकि, राइडिंग मोड स्टैंडर्ड पर सेट है, जिससे पता अंदाजा लगाया जा सकता है कि Sports मोड पर रेंज कम हो सकती है। इसमें यह भी पता चलता है कि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर बिल्ट-इन नेविगेशन से लैस आएगा। 
  • Honda Activa Electric: नए टीजर में दिखाई दिया होंडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर का मोटर सेटअप, 27 नवंबर को होगा लॉन्च
    Honda ने भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक और टीजर जारी किया है, जिसमें इसके स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर सेटअप को दिखाया गया है। बता दें कि पॉपुलर Bajaj Chetak और Vida V1 भी इसी सेटअप का इस्तेमाल करते हैं। वर्तमान में ब्रांड्स ई-स्कूटर्स में तीन सेटअप के साथ जाते हैं, जिनमें स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर हैं, BLDC हब और परमानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस सेटअप शामिल होता है। 
  • Honda Activa Electric के टीजर वीडियो ने दिखाई डिजाइन की झलक! 27 नवंबर को पेश किया जाएगा ई-स्कूटर
    Honda Motorcycle and Scooters India (HMSI) द्वारा जल्द उसका पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, Honda Activa EV लॉन्च किया जाना है। अभी तक इसे लेकर केवल अफवाहें सर्कुलेट हो रही थीं, लेकिन अब, HMSI ने इसे टीज करना शुरू कर दिया है। यूं तो टीजर इसके नाम की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन अभी तक इसे Activa इलेक्ट्रिक ही माना जा रहा है। ई-स्कूटर के 27 नवंबर को पेश किए जाने की पुष्टि की गई है। Honda Activa EV के Activa 110 के इलेक्ट्रिक वर्जन के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • Upcoming Electric Scooters in India: Honda, TVS और Suzuki के धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर्स जल्द होंगे भारत में लॉन्च, जानें सब कुछ
    वर्तमान में इस सेगमेंट में Ola Electric, Bajaj Electric, TVS, Ather Energy का दाबदबा है और लोगों को Honda, Suzuki सहित कुछ नए खिलाड़ियों का इंतजार है। कुछ ऐसे नाम हैं, जो हमें जल्द सड़कों पर दौड़ते नजर आ सकते हैं। इनमें Honda और TVS के नए मॉडल्स भी शामिल हैं। इनमें से कुछ के 2025 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। Bharat Mobility Global Expo 2025 नजदीक आ रहा है, जिसमें इनमें से कई मॉडल्स इच्छुक ई-स्कूटर ग्राहकों को लाइव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »