• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Sony और Honda ने मिलकर लॉन्च की 482 Km रेंज, AI पावर्ड फीचर्स वाली AFEELA 1 इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत

Sony और Honda ने मिलकर लॉन्च की 482 Km रेंज, AI-पावर्ड फीचर्स वाली AFEELA 1 इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत

AFEELA 1 के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन अब वेबसाइट पर ओपन हैं, जिसके लिए 200 डॉलर (करीब 17,100 रुपये) का फुली रिफंडेबल अमाउंट लिया जा रहा है।

Sony और Honda ने मिलकर लॉन्च की 482 Km रेंज, AI-पावर्ड फीचर्स वाली AFEELA 1 इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Sony Honda Mobility Inc. (SHM) ने CES 2025 में AFEELA 1 को पेश किया
  • इसकी कीमत 89,900 डॉलर (करीब 77 लाख रुपये) से शुरू होगी
  • इसे 200 डॉलर (करीब 17,100 रुपये) में किया जा सकता है रिजर्व
विज्ञापन
Sony Honda Mobility Inc. (SHM) ने लास वेगास में CES 2025 में AFEELA ब्रांड के तहत अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल, AFEELA 1 को पेश किया। कंपनी का कहना है कि इस व्हीकल का लक्ष्य एडवांस सॉफ्टवेयर को हाई-परफॉर्मिंग हार्डवेयर के साथ इंटिग्रेट करके लोगों और मोबिलिटी के बीच संबंधों को फिर से परिभाषित करना है। AFEELA 1 एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS), एक इंटरैक्टिव पर्सनल एजेंट और एंटरटेनमेंट के लिए ऑप्टिमाइज्ड केबिन जैसी सुविधाओं से लैस है, जो ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को नए स्तर पर ले जाने के लिए लिए डिजाइन किया गया है।

AFEELA 1 दो ट्रिम्स में उपलब्ध होगी, जिसकी कीमत 89,900 डॉलर (करीब 77 लाख रुपये) से शुरू होगी, जिसमें कुछ फंक्शनैलिटी और फीचर्स के लिए तीन साल की फ्री मेंबरशिप शामिल है। ऑनलाइन रिजर्वेशन अब AFEELA वेबसाइट पर ओपन हैं, जिसके लिए 200 डॉलर (करीब 17,100 रुपये) का फुली रिफंडेबल अमाउंट लिया जा रहा है। प्रोडक्शन ओहियो में स्थित एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में शुरू होने वाला है और कैलिफोर्निया में बिक्री इसी साल शुरू होने की उम्मीद है, जबकि डिलीवरी 2026 के मध्य तक शुरू हो सकती है।

AFEELA 1 के एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) आसपास के वातावरण और ड्राइविंग स्थितियों की मॉनिटरिंग के लिए कैमरे, LiDAR, रडार और अल्ट्रासोनिक सेंसर सहित 40 सेंसर का उपयोग करते हैं। यह सिस्टम धारणा, भविष्यवाणी और योजना के सभी चरणों में एडवांस ड्राइवर असिस्ट देने के लिए 800 TOPS तक की कंप्यूटिंग पावर और AI तकनीक के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) का लाभ उठाती है, जिससे SHM के मुताबिक, ड्राइविंग स्ट्रैस कम होगा और सेफ्टी बढ़ेगी। इसकी रेंज 300 मील (करीब 482 किलोमीटर) बताई गई है।

वहीं, केबिन के अंदर AFEELA 1 में एक इंटरैक्टिव पर्सनलाइज्ड एजेंट है जो नेचुरल वॉइस इंटरैक्शन को सक्षम बनाता है, जिससे ड्राइवरों को कार में विभिन्न कार्यों को कंट्रोल करने और एक्टिविटी सजेशन प्राप्त करने की अनुमति मिलती है। प्रत्येक यात्री प्रत्येक सीट के लिए ऑप्टिमाइज्ड साउंड सिस्टम और डिस्प्ले के जरिए विभिन्न प्रकार के ऐप्स और कंटेंट का आनंद ले सकता है। वाहन में इमर्सिव साउंड के साथ हाई क्वालिटी ऑडियो एक्सपीरिएंस देने करने के लिए Sony की 360 स्पैसियल साउंड टेक्नोलॉजीज का भी इस्तेमाल किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »