CES 2024: Honda ने Saloon कॉन्सेप्ट को किया पेश, 2026 में देगी दस्तक!

Honda Saloon में काफी दमदार फीचर्स हैं जैसे कि इसकी चमकदार स्क्रीन जैसी ग्रिल और ग्रैंड गल-विंग डोर आदि।

CES 2024: Honda ने Saloon कॉन्सेप्ट को किया पेश, 2026 में देगी दस्तक!

Photo Credit: Honda

Honda Saloon

ख़ास बातें
  • Honda की कॉन्सेप्ट सैलून सिंपल ब्यूटी है जो सामान्य सेडान से अलग है।
  • Honda Saloon में चमकदार स्क्रीन जैसी ग्रिल और ग्रैंड गल-विंग डोर है।
  • Honda Saloon एक सिंगल फ्लो फॉर्म डिजाइन जैसी है।
विज्ञापन
Honda इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में नए कदम उठा रही है। हाल ही में कंपनी ने CES 2024 में दो नए इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट को पेश किया है। इनमें से सैलून कॉन्सेप्ट अपने ग्राउंडब्रेकिंग डिजाइन के साथ सामने आया है जो कि सामान्य सेडान फॉर्मेट को रिडिजाइन करने के लिए तैयार है। Honda के सीईओ तोशीहिरो मिबे ने घोषणा की कि एक प्रोडक्शन मॉडल जो सैलून जैसा है, ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध होने से पहले 2026 में अमेरिका में आएगा। आइए Honda की आगामी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानते हैं।


Honda ईवी का डिजाइन


Honda की कॉन्सेप्ट Saloon सिंपल ब्यूटी है, जो कि सेडान के सामन्य थ्री-बॉक्स डिजाइन से अलग हटकर एक सिंगल फ्लो फॉर्म डिजाइन जैसी है। यह डिजाइन देखने में बेहतर होने के साथ 70 और 80 के दशक की Lamborghini Countach वाइड शेप वाले कारों से मिलता जुलता है। इसकी रूफ नीचे है और स्लीक साइज ड्रैग को कम करने और रेंज को ज्यादा करने के लिए डिजाइन किया गया है जो कि ईवी के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

सैलून में काफी दमदार फीचर्स हैं जैसे कि इसकी चमकदार स्क्रीन जैसी ग्रिल और ग्रैंड गल-विंग डोर आदि। प्रोडक्शन मॉडल में ज्यादा बदलाव नहीं हो सकता है। यह विजन कॉन्सेप्ट कारों को देखने के तरीके में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। ये सिर्फ अब स्वप्निल प्रोटोटाइप नहीं हैं बल्कि भविष्य की सटीक पेशकश है।

Saloon इसके अलावा Honda की नई ईवी लाइन की शुरुआत करने के लिए तैयार है, जिसका नाम Honda 0 है। यह लाइनअप ईवी टेक्नोलॉजी में इनोवेशन का वादा करती है जो कि मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा तेज चार्जिंग और बेहतर एफिशिएंसी प्रदान करता है। Honda 0 के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है, लेकिन 2026 में आने की उम्मीद है। Honda ने स्पेस हब कॉन्सेप्ट वैन को भी शोकेस किया, लेकिन अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि यही प्रोडक्शन मॉडल मार्केट में आएगा।

2026 के नजदीक आते-आते Honda का इलेक्ट्रीफाइड भविष्य का विजन साफ होता जा रहा है। सैलून सिर्फ एक कॉन्सेप्ट से कहीं अधिक है। यह होंडा का दमदार कदम ब्रांड के इनोवेशन और मजबूत भविष्य के प्रति उनके फैसलों को दर्शाता है। आने वाले समय में होंडा की इलेक्ट्रिक कारों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »