• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Honda के Activa इलेक्ट्रिक को चलाना हुआ सस्ता, कंपनी ने घटाई बैटरी सब्सक्रिप्शन की कॉस्ट

Honda के Activa इलेक्ट्रिक को चलाना हुआ सस्ता, कंपनी ने घटाई बैटरी सब्सक्रिप्शन की कॉस्ट

एक्टिवा इलेक्ट्रिक की बिक्री लॉन्च के बाद से कम रही है। इसका एक बड़ा कारण इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए होम चार्जिंग का विकल्प नहीं होना है

Honda के Activa इलेक्ट्रिक को चलाना हुआ सस्ता, कंपनी ने घटाई बैटरी सब्सक्रिप्शन की कॉस्ट

इसमें Honda RoadSync Duo जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की शुरुआत में HMSI ने Activa का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था
  • इसमें तीन राइडिंग मोड - Standard, Sport और Econ दिए गए हैं
  • एक्टिवा इलेक्ट्रिक की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Honda Motorcycle & Scooter (HMSI) ने इस वर्ष की शुरुआत में अपने लोकप्रिय स्कूटर Activa का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। इसे चलाने का खर्च कम हो सकता है। कंपनी ने इसके लिए बैटरी स्वाप सब्सक्रिप्शन की कॉस्ट घटा दी है। 

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Activa E के लिए बैटरी स्वाप का नया सब्सक्रिप्शन प्लान 'Lite' पेश किया गया है। इसकी कॉस्ट 678 रुपये (GST अतिरिक्त) की है। एक्टिवा इलेक्ट्रिक के लिए इससे पहले बैटरी स्वाप सब्सक्रिप्शन की न्यूनतम कॉस्ट 1,999 रुपये (GST अतिरिक्त) की थी। HMSI के Lite प्लान में कस्टमर्स को प्रति महीने 12 बैटरी बदलने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, अगर कस्टमर्स इस लिमिट से अधिक बैटरी को स्वाप करता है तो उसे प्रति बैटरी 180 रुपये का भुगतान करना होगा। 

एक्टिवा इलेक्ट्रिक की बिक्री लॉन्च के बाद से कम रही है। इसका एक बड़ा कारण इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए होम चार्जिंग का विकल्प नहीं होना है। पेट्रोल से चलने वाले वाले एक्टिवा से इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का डिजाइन पूरी तरह अलग है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एक्टिवा इलेक्ट्रिक के फ्रंट में LED DRL दिया गया है। इसके रियर में Activa e दिखता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट के नीचे स्वैप किया जा सकने वाला बैटरी सिस्टम है जिसमें 1.5 kWh की दो बैटरी हैं। एक्टिवा इलेक्ट्रिक की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Standard, Sport और Econ दिए गए हैं। इसके साथ कंपनी ने QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी पेश किया था। इसका डिजाइन एक्टिवा इलेक्ट्रिक के समान है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। QC 1 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 80 किलोमीटर की है। 

कंपनी के एक्टिवा इलेक्ट्रिक की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है। इसमें Honda RoadSync Duo जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे राइडर्स अपने स्मार्टफोन को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर फोन कॉल्स करने के साथ ही नेवेगिशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्टिवा E का मुकाबला Ola Electric, TVS Motor और Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »