• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Honda Activa इलेक्ट्रिक में मिलेगी 104 Km की फुल चार्ज रेंज, नए टीजर वीडियो में हुआ कई फीचर्स का खुलासा

Honda Activa इलेक्ट्रिक में मिलेगी 104 Km की फुल चार्ज रेंज, नए टीजर वीडियो में हुआ कई फीचर्स का खुलासा

वीडियो में 100% बैटरी होने पर Activa E की रेंज 104 किलोमीटर दिखाई दे रही है। हालांकि, राइडिंग मोड स्टैंडर्ड पर सेट है, जिससे पता अंदाजा लगाया जा सकता है कि Sports मोड पर रेंज कम हो सकती है।

Honda Activa इलेक्ट्रिक में मिलेगी 104 Km की फुल चार्ज रेंज, नए टीजर वीडियो में हुआ कई फीचर्स का खुलासा

Photo Credit: HMSI

ख़ास बातें
  • Honda ने अपकमिंग Activa E इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया टीजर वीडियो जारी किया
  • इसमें स्कूटर के डिजिटल डिस्प्ले को दिखाया गया है
  • डिस्प्ले पर 100% बैटरी होने पर रेंज 104 किलोमीटर दिखाई दे रही है
विज्ञापन
Honda Activa E को भारत में 27 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने अब ई-स्कूटर को टीज करना शुरू कर दिया है। हालिया टीजर्स ने इसके मोटर सेटअप और LED हैडलैंप से पर्दा उठाया था और अब कंपनी ने एक नया टीजर वीडियो जारी किया है, जो अपकमिंग Honda इलेक्ट्रिक स्कूटर के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को दिखाता है। डिस्प्ले से कुछ फीचर्स का पता भी चलता है। Honda Activa E में 104 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। ई-स्कूटर स्टैंडर्ड राइडिंग मोड के साथ एक स्पोर्ट्स मोड लेकर आएगा। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है, जिसमें एंट्री लेवल में TFT और अन्य में मल्टी कलर स्क्रीन मिल सकती है।

Honda ने अपने अपकमिंग Activa E इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया टीजर वीडियो जारी किया है। इसमें स्कूटर के डिजिटल डिस्प्ले को दिखाया गया है। डिस्प्ले बड़े साइज का मालूम पड़ता है। इसमें देखा जा सकता है कि 100% बैटरी होने पर रेंज 104 किलोमीटर दिखाई दे रही है। हालांकि, राइडिंग मोड स्टैंडर्ड पर सेट है, जिससे पता अंदाजा लगाया जा सकता है कि Sports मोड पर रेंज कम हो सकती है। इसमें यह भी पता चलता है कि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर बिल्ट-इन नेविगेशन से लैस आएगा। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि HMSI का भारत में पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर दो वेरिएंट्स के साथ आएगा। इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट में TFT डिस्प्ले और अन्य वेरिएंट में मल्टी कलर वाली स्क्रीन मिल सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रीमियम वेरिएंट में डिस्प्ले पर बैटरी की चार्जिंग स्टेटस, बची हुई रेंज, स्पीड और राइड मोड जैसी जानकारियां दिखाई देंगी। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फंक्शंस भी होंगे। 

एक शुरुआती टीजर में ई-स्कूटर के स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर सेटअप को दिखाया गया था। बता दें कि पॉपुलर Bajaj Chetak और Vida V1 भी इसी सेटअप का इस्तेमाल किया गया है। वर्तमान में ब्रांड्स ई-स्कूटर्स में तीन सेटअप के साथ जाते हैं, जिनमें स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर हैं, BLDC हब और परमानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस सेटअप शामिल होता है। टीजर में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मौजूद LED हेडलैंप और सीट की एक झलक भी दी गई थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »