India AI Impact Summit 2026 के दौरान Reliance Jio की AI टीम टॉप इंजीनियर्स की तलाश में है। Chief AI Scientist Gaurav Aggarwal ने AI मॉडल और प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे डेवलपर्स को सीधे संपर्क करने का निमंत्रण दिया है।
Photo Credit: Reuters
“Cracked engineers” को फास्ट ट्रैक रिक्रूटमेंट ऑफर
नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान AI टैलेंट को लेकर हलचल तेज हो गई है। Reliance Jio की AI टीम इस समिट में इंजीनियर्स की तलाश कर रही है। कंपनी के Chief AI Scientist Gaurav Aggarwal ने खुलकर कहा है कि जो डेवलपर्स एडवांस AI मॉडल, ऑप्टिमाइजेशन या प्लेटफॉर्म लेवल इनोवेशन पर काम कर रहे हैं, वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनके मुताबिक योग्य उम्मीदवारों को रिक्रूटमेंट टीम से फास्ट ट्रैक कनेक्शन दिया जाएगा।
अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह अपनी टीम के साथ पूरे हफ्ते समिट में मौजूद हैं। उन्होंने टेक कम्युनिटी में प्रचलित शब्द “cracked engineers” का इस्तेमाल करते हुए हाई स्किल्ड डेवलपर्स को अप्रोच किया। उनका कहना है कि अगर कोई AI के फ्रंटियर लेवल पर काम कर रहा है, तो Jio की टीम उससे बात करने के लिए तैयार है।
To the cracked engineers at the summit: if you're building at the frontier of AI models, optimization, or platforms, we need you.
— Gaurav Aggarwal (@fooobar) February 15, 2026
Reach out and I'll fast-track an intro to our recruitment team. Let's build for Bharath, at a scale only we know! https://t.co/XdVJk4lqe2
यह कदम Reliance की AI स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है। Mukesh Ambani के नेतृत्व में कंपनी पिछले कुछ समय से AI इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े स्केल के एप्लिकेशन पर निवेश बढ़ा रही है। Jio का फोकस भारत के लिए बड़े पैमाने पर डिप्लॉय किए जा सकने वाले AI मॉडल और प्लेटफॉर्म तैयार करने पर है।
India AI Impact Summit 2026 को ग्लोबल साउथ के बड़े AI आयोजनों में गिना जा रहा है। 16 से 20 फरवरी तक चल रहे इस इवेंट में कई देशों के टॉप लीडर्स, मंत्री और टेक कंपनियों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं। समिट में Sundar Pichai, Sam Altman, Bill Gates और TCS के CEO K Krithivasan जैसे नामों की मौजूदगी की पुष्टि की गई है। अंतरराष्ट्रीय नेताओं में Emmanuel Macron और Luiz Inacio Lula da Silva भी भाग ले रहे हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया