• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus के CEO के लिए ताइवान ने जारी किया अरेस्ट वॉरंट, जानें क्या है मामला....

OnePlus के CEO के लिए ताइवान ने जारी किया अरेस्ट वॉरंट, जानें क्या है मामला....

ताइवान ने OnePlus के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के लिए अरेस्ट वॉरंट जारी किया है। यह कदम इस चाइनीज स्मार्टफोन मेकर की ओर से की गई हायरिंग की वजह से उठाया गया है

OnePlus के CEO के लिए ताइवान ने जारी किया अरेस्ट वॉरंट, जानें क्या है मामला....

चाइनीज कंपनियों की ओर से हायरिंग को लेकर ताइवान का सख्त रवैया है

ख़ास बातें
  • OnePlus के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के लिए अरेस्ट वॉरंट जारी किया गया है
  • इस चाइनीज कंपनी की ओर से ताइवान में हायरिंग के कारण यह कदम उठाया गया है
  • स्मार्टफोन्स के मार्केट में OnePlus की बड़ी हिस्सेदारी है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus के लिए ताइवान में मुश्किल खड़ी हो गई है। ताइवान ने OnePlus के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के लिए अरेस्ट वॉरंट जारी किया है। यह कदम  इस चाइनीज स्मार्टफोन मेकर की ओर से की गई हायरिंग की वजह से उठाया गया है। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ताइवान में Shilin डिस्ट्रिक्ट के प्रॉसिक्यूटर्स ऑफिस की ओर से यह वॉरंट OnePlus के को-फाउंडर और CEO, Pete Lau के लिए जारी किया गया है। इसके साथ ही Pete के लिए कार्य करने वाले ताइवान के दो नागरिकों को भी दोषी बताया गया है। स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली चीन की OnePlus पर ताइवान में 70 से अधिक इंजीनियर्स को गैर कानूनी तरीके से हायर करने का शक है। ताइवान को सेमीकंडक्टर्स की इंडस्ट्री में एक बड़ी ताकत माना जाता है। इसके सेमीकंडक्टर्स का इस्तेमाल स्मार्टफोन्स से लेकर व्हीकल्स तक में किया जाता है। 

चीन की टेक कंपनियों में ताइवान के वर्कर्स की काफी डिमांड है। इसका कारण इन वर्कर्स के पास बेहतर टेक्निकल स्किल्स और एक्सपीरिएंस होना है। हालांकि, चाइनीज कंपनियों की ओर से हायरिंग को लेकर ताइवान का सख्त रवैया है। इस ऑटोनॉमस टेरिटरी का मानना है कि सेमीकंडक्टर और अन्य टेक सेगमेंट्स में हायरिंग से उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। पिछले वर्ष ताइवान की एजेंसियों ने चीन की 11 टेक कंपनियों की ओर से रिक्रूटमेंट की जांच के हिस्से के तौर पर 34 स्थानों पर छापे मारे थे। इन कंपनियों में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इंटरनेशनल कॉर्प (SMIC) भी शामिल थी। ताइवान के इनवेस्टिगेशन ब्यूरो ने बताया था कि SMIC ने समोआ की एक फर्म की आड़ में लोकल टैलेंट की हायरिंग के लिए एक ब्रांच खोली है। 

पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में OnePlus ने तेजी से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। कंपनी के को-फाउंडर, Pete को क्वालिटी पर फोकस करने के लिए जाना जाता है। भारत के स्मार्टफोन मार्केट में भी OnePlus की मजबूत स्थिति है। इस बारे में वनप्लस और Pete ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया है। चीन और ताइवान के बीच वर्षों से विवाद चल रहा है। चीन इसे अपना क्षेत्र बताता है और यह इस विवाद का प्रमुख कारण है। इस विवाद को लेकर अमेरिका की ओर से चीन को चेतावनी भी दी गई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »