ट्रैफिक चालान से बचाएगा Google Maps का यह फीचर, ऐसे करें चालू

सरकार ने सभी सड़कों पर स्पीड का एक नियम तय किया हुआ है, जिसके अनुसार ही वाहन चलाने की सलाह दी जाती है।

ट्रैफिक चालान से बचाएगा Google Maps का यह फीचर, ऐसे करें चालू

Photo Credit: Unsplash/Yash Bhardwaj

सड़कों पर स्पीड का एक नियम तय है।

ख़ास बातें
  • सरकार ने सभी सड़कों पर स्पीड का एक नियम तय किया हुआ है।
  • ओवर स्पीड में वाहन चलाने पर ट्रैफिक पुलिस चालान करती है।
  • Google Maps का यह फीचर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन
सरकार ने सभी सड़कों पर स्पीड का एक नियम तय किया हुआ है, जिसके अनुसार ही वाहन चलाने की सलाह दी जाती है। अगर तय स्पीड से ज्यादा तेज वाहन चलाया गया तो ट्रैफिस पुलिस चालान काट सकती है। वहीं आज के समय में सड़कों पर जगह-जगह स्पीड कैमरा लगे होते हैं, जिनमें ओवर स्पीड से गुजरने वाले वाहन की फोटो कैप्चर हो जाती है और उसके बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्तर पर चालान आ जाता है। अगर आप ओवरस्पीडिंग वाले चालान से बचाव चाहते हैं तो इसके लिए Google Maps का यह फीचर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Google Maps में एक स्पीडोमीटर फीचर है जो आपकी वर्तमान स्पीड को दिखाता है और अगर आप स्पीड लिमिट पार कर रहे हैं तो अलर्ट प्रदान कर सकता है। इस फीचर को चालू करने के लिए ऐप की सेटिंग में जाकर ऑन किया जा सकता है।


Google Maps में स्पीडोमीटर को कैसे करें चालू:


स्टेप 1: Google Maps में स्पीडोमीटर को चालू करने के लिए सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में ऐप को खोलना है।

स्टेप 2: Google Maps खोलने के बाद दाईं सबसे ऊपर नजर आ रही अपनी प्रोफाइल फोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करना है।

स्टेप 3: प्रोफाइल फोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करने बाद आपको सेटिंग्स का ऑप्शन नजर आएगा और आपको उस पर टैप करना है।

स्टेप 4: प्रोफाइल फोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करने बाद आपको सेटिंग्स का ऑप्शन नजर आएगा और आपको उस पर टैप करना है।

स्टेप 5: सेटिंग्स में जाने के बाद सबसे ऊपर ही आपको नेविगेशन ऑप्शन का क्लिक करना है।

स्टेप 5: नेविगेशन में जाने के बाद नीचे की ओर आपको शो स्पीडोमीटर का ऑप्शन नजर आएगा, जहां पर आपको टॉगल को ऑन करना है।

एक बार स्पीडोमीटर फीचर चालू होने के बाद स्पीडोमीटर नेविगेशन के दौरान आपकी वर्तमान स्पीड दिखाएगा। इसके अलावा अगर आपकी लोकेशन पर स्पीड लिमिट उपलब्ध है तो स्पीडोमीटर यह भी संकेत देगा कि आप स्पीड लिमिट को पार कर रहे हैं या नहीं। वहीं स्पीड इंडीकेटर ओवरस्पीडिंग को विजुअली इंडीकेट करने के लिए कलर भी बदल सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  2. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  3. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  4. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  5. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  6. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  7. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  8. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  9. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  10. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »