Google का मुंबई एक्सिडेंट पर बयान, हमारा मैप वजह नहीं!

Google Maps सड़क यात्रा के दौरान लोगों की बहुत मदद करता है।

Google का मुंबई एक्सिडेंट पर बयान, हमारा मैप वजह नहीं!

Photo Credit: NDTV

Google Maps का उपयोग लोकेशन खोजने के लिए किया जाता है।

ख़ास बातें
  • Google Maps सड़क यात्रा के दौरान लोगों की बहुत मदद करता है।
  • Google Maps का उपयोग लोकेशन खोजने के लिए किया जा सकता है।
  • Google Maps का उपयोग ऑनलाइन और ऑफलाइन भी हो सकता है।
विज्ञापन

Google Maps सड़क यात्रा के दौरान लोगों की बहुत मदद करता है। किसी भी अंजान लोकेशन में पहुंचने के लिए मैप्स का उपयोग किया जा सकता है। यह बात तो सभी को मालूम है, लेकिन बीते हफ्ते शुक्रवार की सुबह नवी मुंबई में एक महिला Google Maps को फॉलो करके जाकर रही है, लेकिन डायरेक्शन फॉलो करते हुए बेलापुर से उल्वे जाते समय गलती से अपनी कार खाई में गिरा बैठी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

महिला को बेलापुर में बे ब्रिज से जाना था, लेकिन वह पुल के नीचे से ध्रुवतारा जेट्टी की ओर जाने वाले रास्ता से जाने लगी। महिला डायरेक्शन फॉलो करती रही और कुछ ही मिनटों बाद महिला पानी में जा गिरी। जब मरीन सिक्योरिटी ऑफिसर ने एक्सीडेंट देखा और तुरंत महिला को खाई से बाहर निकाला जो कि पानी में तैरती हुई नजर आ रही थी। कुछ ही मिनटों में महिला को बचा लिया गया और उन्हें कोई चोट नहीं आई। महिला की कार को भी खाई से बाहर निकाल लिया गया। एक वीडियो में ऑफिसर क्रेन की मदद से सफेद कार को खाई से बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस मामले पर गूगल मैप्स की ओर से अपडेट आया है कि पुल के नीचे की सड़क गूगल मैप्स में नेविगेशन के लिए मैप नहीं हुई है। ऐसे में हादसे की वजह गूगल मैप नहीं हो सकता है। 

आपको बता दें कि पहले ही लोग Google Maps को फॉलो करते हुए गुमराह हो चुके हैं और दुखद दुर्घटनाएं भी हुईं हों। बीते साल बरेली से बदायूं जिले के दातागंज जा रही एक कार Google Maps की मदद से नेविगेट करते हुए एक खराब पुल पर चढ़कर फरीदपुर में 50 फीट नीचे बह रही नदी में गिर गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना पर गूगल ने कहा था कि वह जांच में अधिकारियों की मदद कर रहे हैं। Google ने कहा कि "हमारी गहरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं और मामले की जांच में अपना सहयोग दे रहे हैं।"

इसके अलावा अन्य घटना में हैदराबाद से आया एक टूरिस्ट ग्रुप केरल में Google Maps को फॉलो करते हुए एक नदी में जा गिरा। अधिकारियों के अनुसार, जिस सड़क पर वे यात्रा कर रहे थे, वह भारी बारिश के चलते नदी से बहते पानी से ढकी हुई थी, क्योंकि टूरिस्ट उस इलाके के बारे में जानते नहीं थे, इसलिए वे गूगल मैप्स उपयोग करते हुए सीधे नदी में जा गिरे। हालांकि, चारों पूरी तरह से सुरक्षित बच निकले थे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Maps, Mumbai, Google
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने Desktop Speaker Pro Set किया लॉन्च, 10W के ड्राइवर के साथ जबरदस्त बेस का दावा! जानें कीमत
  2. Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की धुरंधर-2 नेटफ्लिक्स नहीं, इस OTT पर मचाएगी धमाल!
  3. iPhone में 200MP कैमरा? नए लीक में सामने आया Apple का बड़ा प्लान
  4. 13 हजार सस्ता खरीदें 48MP कैमरा वाला Pixel फोन, बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  6. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  7. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  8. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  10. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »