• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google Maps बताएगा कितनी रखें स्पीड लिमिट! UP के इस शहर से शुरू हुआ गूगल का खास प्रोजेक्ट

Google Maps बताएगा कितनी रखें स्पीड लिमिट! UP के इस शहर से शुरू हुआ गूगल का खास प्रोजेक्ट

Google Maps अब नोएडा में चालकों को रोड की स्पीड लिमिट भी दिखाएगा।

Google Maps बताएगा कितनी रखें स्पीड लिमिट! UP के इस शहर से शुरू हुआ गूगल का खास प्रोजेक्ट

Google Maps अब नोएडा में चालकों को रोड की स्पीड लिमिट भी दिखाएगा।

ख़ास बातें
  • Google Maps अब नोएडा में चालकों को रोड की स्पीड लिमिट भी दिखाएगा।
  • गूगल स्पीड लिमिट प्रोजेक्ट के तहत फीचर शुरू
  • यह वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के बारे में भी अलर्ट करेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बड़े शहर नोएडा में गूगल और प्रशासन के बीच एक बड़ी साझेदारी हुई है। इस साझेदारी में गूगल द्वारा एक ऐसा फीचर लॉन्च किया गया है जो गाड़ी चालकों को स्पीड लिमिट गूगल मैप में ही दिखाएगा। यानी अब सिर्फ नेविगेशन ही नहीं, आपको मैप पर उस रोड की स्पीड लिमिट भी दिखाई देगी। इसी के साथ मैप ये भी बताएगा कि रोड पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र कौन से हैं। आइए जानते हैं कैसे काम करेगा ये फीचर, और किस तरह होगा चालकों को फायदा। 

Google Maps अब नोएडा में चालकों को रोड की स्पीड लिमिट भी दिखाएगा। गूगल स्पीड लिमिट प्रोजेक्ट (Google Speed Limit Project) के तहत यह फीचर शुरू किया गया है। नोएडा इसे लागू करने वाला पहला शहर बन गया है। समझौता गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय और गूगल के बीच हुआ है। 12 नवंबर को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णन द्वारा वर्चुअली इसे लॉन्च किया गया।

फीचर के तहत गूगल मैप्स अब शहर भर की सड़कों की स्पीड लिमिट भी दिखाएगा। यह वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के बारे में भी अलर्ट करेगा। इसे वाहन चालक उन क्षेत्रों में ज्यादा सावधानी से ड्राइविंग कर पाएंगे जिनमें एक्सीडेंट होने का खतरा ज्यादा रहता है। प्रोजेक्ट का मकसद सड़कों पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाना है जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम किया जा सके। 

रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में लगभग 53% सड़क दुर्घटनाएं ओवर-स्पीड के कारण होती हैं। यूपी पुलिस का लक्ष्य है इस तरह की दुर्घटनाओं को सालभर के भीतर 50 प्रतिशत तक कम किया जा सके। उत्तर प्रदेश में प्रति वर्ष सड़क हादसों में करीबन 22 हजार लोग अपनी जान गंवाते हैं। यह संख्या अपराध में होने वाली मौतों से भी 4 गुना ज्यादा है। उम्मीद की जा रही है कि गूगल के साथ हुई इस साझेदारी के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और प्रतिदिन सड़कों पर ओवरस्पीडिंग से होने वाले हादसों को कम किया जा सकेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »