• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Republic Day Parade 2026: ट्रैफ‍िक, पार्किंग से लेकर पब्लिक मैनेजमेंट तक, इस तरह AI करेगा पुल‍िस की मदद

Republic Day Parade 2026: ट्रैफ‍िक, पार्किंग से लेकर पब्लिक मैनेजमेंट तक, इस तरह AI करेगा पुल‍िस की मदद

Republic Day 2026 से पहले Delhi Traffic Police ने Kartavya Path पर आने वाले लोगों के लिए AI वीडियो, स्मार्ट पार्किंग, Google Maps सपोर्ट और कार-कॉलिंग सिस्टम जैसे कई नए टेक-बेस्ड इंतजाम किए हैं।

Republic Day Parade 2026: ट्रैफ‍िक, पार्किंग से लेकर पब्लिक मैनेजमेंट तक, इस तरह AI करेगा पुल‍िस की मदद

Photo Credit: AI Generated

Republic Day 2026 से पहले Kartavya Path पर ट्रैफिक मैनेजमेंट की हाई-टेक तैयारी

ख़ास बातें
  • AI वीडियो से मिलेगी Republic Day पार्किंग और एंट्री की पूरी जानकारी
  • AI वीडियो से मिलेगी Republic Day पार्किंग और एंट्री की पूरी जानकारी
  • कार-कॉलिंग सिस्टम से कार्यक्रम के बाद आसान और तेज निकासी
विज्ञापन

दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाले Republic Day Parade और Beating Retreat समारोह को देखते हुए Delhi Traffic Police ने इस बार टेक्नोलॉजी का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया है। मकसद साफ है - Kartavya Path तक पहुंचने वाले आम लोगों और आमंत्रित मेहमानों के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट को आसान बनाना और भीड़-भाड़ से बचाना। AI बेस्ड वीडियो से लेकर स्मार्ट पार्किंग और कार-कॉलिंग सिस्टम तक, इस साल कई नए डिजिटल उपाय लागू किए गए हैं।

इस बार पहली बार ट्रैफिक पुलिस ने कथित तौर पर Artificial Intelligence की मदद से डिटेल्ड एनिमेटेड वीडियो तैयार किए हैं। इन वीडियो में आमंत्रित मेहमानों के लिए आगमन, पार्किंग और प्रस्थान से जुड़े पूरे प्रोसेस को आसान तरीके से समझाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इनका मकसद यह है कि लोग पहले से ही मूवमेंट और पार्किंग अरेंजमेंट्स को समझ सकें, ताकि इवेंट के दिन कन्फ्यूजन न हो।

ये AI वीडियो Ministry of Defence की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और साथ ही QR code आधारित पार्किंग सिस्टम के जरिए भी एक्सेस किए जा सकते हैं, जो आमंत्रित मेहमानों को जारी किया गया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI बताया (via NDTV) कि इन वीडियो में यह साफ दिखाया गया है कि किस गेट से एंट्री होगी, कहां गाड़ी पार्क करनी है और कार्यक्रम के बाद बाहर निकलने की प्रक्रिया क्या रहेगी।

पार्किंग मैनेजमेंट के लिए इस बार 22 डेडिकेटेड पार्किंग लॉट बनाए गए हैं, जिनमें करीब 8,000 गाड़ियों को खड़ा करने की व्यवस्था है। हर साल Republic Day Parade के लिए लगभग 77,000 पास जारी किए जाते हैं, जिनमें से करीब 8,000 पास उन लोगों के लिए होते हैं, जो प्राइवेट व्हीकल से आते हैं।

सिक्योरिटी ड्यूटी में लगे कर्मियों के लिए भी इस साल एक नया इंतजाम किया गया है। पहली बार शटल सर्विसेज शुरू की जा रही हैं, जो Khan Market, Amrita Sher-Gil Marg, Patel Chowk Metro Station और HC Mathur Lane से चलेंगी। ये शटल्स हर 10 मिनट में उपलब्ध होंगी और सुरक्षाकर्मियों को उनकी तैनाती वाली जगहों तक पहुंचाएंगी।

इनवाइटेड गेस्ट और टिकट होल्डर्स को रास्ता ढूंढने में परेशानी न हो, इसके लिए Google Maps और Mappls जैसी नेविगेशन सर्विसेज का भी सहारा लिया गया है। Mappls पर एक अलग Republic Day टैब बनाया गया है, जबकि Google Maps पर खास तौर पर मार्क किए गए पार्किंग स्पॉट्स, एंट्री और एग्जिट रूट्स दिखाए जाएंगे।

ग्राउंड लेवल पर भी ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारी बढ़ा दी है। इस बार 12 हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जो पिछले सालों में सिर्फ दो हुआ करते थे। इन हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मी पार्किंग, पैदल यात्रियों के रूट और सिक्योरिटी से जुड़ी जानकारी देंगे। ये हेल्प डेस्क Mandi House, Teen Murti, Janpath, Palika Parking और अन्य प्रमुख राउंडअबाउट्स व लोकेशंस पर लगाए गए हैं।

इवेंट खत्म होने के बाद भीड़ को कंट्रोल करने के लिए इस साल कार-कॉलिंग सिस्टम भी लागू किया गया है। इसके तहत बाहर निकलते समय मेहमान किसी अधिकारी को अपनी गाड़ी का नंबर या ड्राइवर का नाम बता सकते हैं। इसके बाद पार्किंग एरिया में लगे लाउडस्पीकर्स के जरिए ड्राइवर को सूचना दी जाएगी, ताकि वह समय पर गेट तक पहुंच सके और भीड़ न लगे।

Delhi Traffic Police के Deputy Commissioner Rajiv Kumar के मुताबिक, इस साल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, ताकि वाहनों और पैदल यात्रियों की मूवमेंट स्मूद रहे और राष्ट्रीय समारोह में आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके अलावा 26 जनवरी को एक कंट्रोल रूम भी एक्टिव रहेगा, जहां पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, फायर सर्विस और अन्य इमरजेंसी एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G vs Vivo Y29 5G: जानें 15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट
  2. Xiaomi 18 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट
  3. Lava Yuva Star 3 लॉन्च, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, कीमत Rs 7,500 से भी कम!
  4. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5260mAh बैटरी के साथ Honor X6d लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Xiaomi 18 के फीचर्स का खुलासा, 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा, बड़ी डिस्प्ले से होगा लैस
  6. Telegram हो रहा इस देश में बैन, जानें क्या है वजह
  7. NCERT Physics Course Free: 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका! यहां से फ्री में घर बैठे सीखें फिजिक्स
  8. India AI Impact Summit 2026: AI में दिखेगी भारत की ताकत, दुनिया के टेक दिग्गज होंगे शामिल, जानें सबकुछ
  9. स्कैम कॉल पर होगी बड़ी कार्रवाई, AI रखेगा नजर, TRAI का बड़ा कदम
  10. 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सबसे सस्ता Airtel प्लान!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »