गूगल मैप्स में अब Gemini AI को जोड़ दिया गया है जो आपके सफर को पहले से ज्यादा सुहाना और स्मार्ट बना देगा।
गूगल मैप में अब जेमिनी आपका स्मार्ट साथी बनकर हमेशा साथ रहेगा।
Google Maps AI Gemini Update: अगर आप सफर के दौरान गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपका एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होने वाला है। गूगल मैप्स में अब Gemini AI को जोड़ दिया गया है जो आपके सफर को पहले से ज्यादा सुहाना और स्मार्ट बना देगा। अब मैप सिर्फ नेविगेशन ही नहीं, आपको आसपास की सारी जानकारी देगा। कौन सा रेस्टोरेंट कहां पर है, आसपास की फेमस जगह कौन सी है, कोई जगह प्रसिद्ध है तो उसकी खासियत क्या है। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो आपके सफर को अब बहुत आसान बना देंगी। आइए डिेटल में जानते हैं इन फीचर्स के बारे में।
सफर में मिलेगा स्मार्ट साथी
गूगल मैप में अब जेमिनी आपका स्मार्ट साथी बनकर हमेशा साथ रहेगा। आप गूगल मैप से अब आसानी से बोलकर बात कर पाएंगे। यानी जैसे आप इंसान से सवाल पूछते हैं, वैसे ही इससे भी पूछ सकते हैं क्योंकि यह पहले से ज्यादा पेचीदा कमांड्स को भी समझेगा और इंसानों की तरह उत्तर देगा। Google ने ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। उदाहरण के लिए आपने पूछा- पास में एक अच्छा वेज रेस्टोरेंट कौन सा है जिसमें बढ़िया खाना मिलता हो और पार्किंग की सुविधा हो। इस तरह से आप इससे बात कर सकते हैं।
ट्रिप प्लानिंग में भी करेगा मदद
गूगल मैप अब आपको सिर्फ दिशा बताने के काम नहीं आएगा, बल्कि आप चाहें तो बोलकर ट्रिप से जुड़ा कोई रिमाइंडर भी इसे सेट करने के लिए कह सकते हैं। यानी आप अपने सफर के दौरान किसी जरूरी इवेंट को भी जेमिनी की मदद से मैनेज कर सकते हैं। आपको इससे ट्रिप प्लानिंग में मदद मिलेगी।
दूसरे यूजर्स को मिलेंगे रियल टाइम अलर्ट
कई बार रोड पर अगर आपको ट्रैफिक जाम मिलता है, या कोई एक्सीडेंट हो गया है जिसकी वजह से रोड ब्लॉक है या ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न हो गई है तो आपके बोले गए शब्द गूगल मैप्स में अन्य यूजर्स के लिए अलर्ट के रूप में दर्ज हो जाएंगे। दूसरे यूजर्स को पता चल जाएगा कि आगे ट्रैफिक में बाधा है और उसका कारण क्या है।
नेविगेशन पहले से ज्यादा आसान
गूगल मैप्स में नेविगेशन अब और ज्यादा आसान होने वाली है। इससे पहले आपको दूरी सिर्फ मीटर में दिखाई देती थी और बताई जाती थी। लेकिन अब यह ज्यादा स्मार्ट होगी। उदाहरण के लिए, मान लीजिए आगे आने वाले मोड़ पर कोई मंदिर या बिल्डिंग है तो यह आपके लिए लैंडमार्क बन जाएगा। गूगल मैप कहेगा मंदिर से लेफ्ट! इस तरह से आपको बार-बार स्क्रीन पर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि कितने मीटर दूर से टर्न लेना है। यह स्ट्रीट व्यू इमेज देखकर पहचानता है कि कौन-सी जगह आप चल रहे हैं और यहां क्या-क्या मौजूद है।
लोकेशन प्रीव्यू एक टैप में
गूगल मैप्स पर जब आप किसी लोकेशन पर उंगली से टच करेंगे तो इसके बारे में बोलकर पूछ सकते हैं कि यह जगह क्यों प्रसिद्ध है। जैसे कि किसी रेस्टोरेंट या म्यूजियम के बारे में जान सकते हैं कि यह किसलिए फेमस है। इस तरह से आप राह चलते भी खास जगहों के बारे में जान पाएंगे।
कैसे मिलेगा नया Gemini AI अपडेट
गूगल मैप में जेमिनी AI फीचर्स धीरे-धीरे Android और iOS, दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर रोलआउट किए जाएंगे। धीरे-धीरे ये सभी यूजर्स तक पहुंचेंगे। फिलहाल यह अंग्रेजी में कमांड को समझता है और जल्द ही इसमें हिंदी और अन्य भाषाओं का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ