• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अब नहीं होंगे लेट! Google Maps में छिपा है कमाल का फीचर, कहीं भी पहुंचाएगा सही समय पर

अब नहीं होंगे लेट! Google Maps में छिपा है कमाल का फीचर, कहीं भी पहुंचाएगा सही समय पर

गूगल मैप्स एक ऐसा फीचर भी रखता है जो आपको कहीं भी सही समय पर पहुंचाने में मदद करता है।

अब नहीं होंगे लेट! Google Maps में छिपा है कमाल का फीचर, कहीं भी पहुंचाएगा सही समय पर

गूगल मैप्स में एक कमाल का फीचर मिलता है जो यूजर उसके गंतव्य स्थान तक सही समय पर पहुंचाने में मदद करता है।

ख़ास बातें
  • यह फीचर गूगल मैप के डेटा को इस्तेमाल करता है।
  • गूगल मैप्स आपको बताएगा कि आपको किस समय पर निकलना चाहिए
  • आपको गूगल मैप्स में जाकर सेटिंग्स में एक टाइम सेट करना होता है
विज्ञापन

अगर आप कहीं भी जाते समय गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन समय पर नहीं पहुंच पाते तो शायद ऐप का ये फीचर आपको पता नहीं है। गूगल मैप्स एक ऐसा फीचर भी रखता है जो आपको कहीं भी सही समय पर पहुंचाने में मदद करता है। चाहे वह रोजमर्रा की कोई मंजिल हो गया कहीं ट्रिप पर जाना हो। गूगल मैप्स आपको बताएगा कि आपको किस समय पर निकलना चाहिए और कैसे आप सही समय पर अपनी मंजिल पर पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में विस्तार से। 

गूगल मैप्स में एक कमाल का फीचर मिलता है जो यूजर उसके गंतव्य स्थान तक सही समय पर पहुंचाने में मदद करता है। इस फीचर को कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। बस आपको गूगल मैप्स में जाकर सेटिंग्स में एक टाइम सेट करना होता है, और बाकी सारी टेंशन फिर गूगल मैप्स की। गूगल मैप्स खुद ही उस रास्ते की सारी डिटेल्स निकाल लेता है और पता लगाकर बताता है कि वहां तक जाने में आपको कितना समय लगेगा और कैसे आप उस जगह तक सही समय पर पहुंच सकते हैं। हम यहां पर स्टेप बाय स्टेप आपको इस फीचर को इस्तेमाल करने का आसान तरीका बता रहे हैं। 

  • सबसे पहले आप Google Maps को ओपन करें। 
  • इसके बाद उस मंजिल को सिलेक्ट करें जहां पर आप जाना चाहते हैं। 
  • जैसे आप मंजिल का नाम डालेंगे नीचे आपको ‘Directions' का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
  • अब ऊपर दाईं ओर दिख रहे थ्री डॉट्स (तीन बिंदु) पर क्लिक करें।
    Google Maps में ऐसे सेट करें टाइमर

    Google Maps में ऐसे सेट करें टाइमर

  • यहां आपको ‘Set Arrival Time' का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
  • यहां आपको उस मंजिल तक पहुंचने का टाइम बताना है कि आप कितने बजे पहुंचना चाहते हैं। बस इतना करना है और आपका काम खत्म। अब बाकी का काम गूगल मैप्स कर देगा। 
  • टाइमर भरने के बाद Google Maps आपको रास्ते में ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए सही टाइम पर निकलने का रिमाइंडर भेज देगा। 

इस तरह से आप कहीं भी किसी भी मंजिल पर समय पर पहुंच पाएंगे क्योंकि गूगल मैप्स उस जगह के लिए ट्रैफिक, सबसे कम समय वाला रास्ता, रास्ते पर लगने वाला समय आदि चीजें कैल्कुलेट कर लेता है और तब उसका सबसे सटीक समय आपको बताता है। इसी टाइम पर आप डिपार्चर करते हैं तो बहुत ज्यादा संभावना हो जाती है कि आप अपनी मंजिल पर सही समय पर पहुंचेंगे। 

यह फीचर गूगल मैप के डेटा को इस्तेमाल करता है। ये बताता है कि रोजाना उस रास्ते पर ट्रेवल करने में कितना समय लगता है। फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो मीटिंग, ट्रेन या फ्लाइट पकड़ने के लिए सही टाइम पर घर से निकलना चाहते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »