Galaxy Smartphones

Galaxy Smartphones - ख़बरें

  • Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
    Samsung की Galaxy Z Flip सीरीज को लेकर नई लीक ने बाजार में चर्चा तेज कर दी है। मशहूर टिप्स्टर Ice Universe के मुताबिक, Galaxy Z Flip 8 इस सीरीज का आखिरी स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि Samsung ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के बीच फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में बदलते ट्रेंड, बढ़ती कंपोनेंट लागत और कंपनियों की नई रणनीतियों पर भी चर्चा हो रही है। फिलहाल यह जानकारी केवल लीक पर आधारित है और आने वाले समय में ही साफ होगा कि Samsung वास्तव में Flip सीरीज को बंद करेगी या अपनी रणनीति में बदलाव करेगी।
  • Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
    Samsung ने भारत में Galaxy A27 5G की बिक्री शुरू कर दी है। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये रखी गई है और यह तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहक 3,000 रुपये तक का कैशबैक और जीरो डाउन पेमेंट जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। Galaxy A27 5G में 6.7-इंच 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 50MP OIS ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी दी गई है। यह Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है और कंपनी 6 साल तक OS व सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है।
  • Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
    Flipkart GOAT Sale 2026 में Samsung Galaxy S25 FE और Google Pixel 10a लगभग एक जैसी कीमत में मिल रहे हैं। Galaxy S25 FE की इफेक्टिव कीमत करीब ₹47,999 है, जबकि बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज के बाद Pixel 10a भी इसी रेंज में खरीदा जा सकता है। ऐसे में दोनों फोन्स के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाता है। Samsung बड़ी डिस्प्ले, टेलीफोटो कैमरा और तेज चार्जिंग के साथ आता है, जबकि Pixel 10a स्टॉक Android, दमदार कैमरा प्रोसेसिंग, ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी ऑफर करता है। खरीदने से पहले दोनों के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का अंतर जानना जरूरी है।
  • Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
    Amazon Prime Day Sale के आखिरी दिन ₹40,000 वाले स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Vivo V70 FE 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹37,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं Samsung Galaxy A56 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹31,999 में उपलब्ध हो रहा है। जबकि OnePlus Nord CE6 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹31,998 में आ रहा है।
  • ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
    Amazon Prime Day Sale में ₹50,000 में आने वाले स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Nothing Phone (3) का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹41,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं OnePlus 13s का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹49,999 में लिस्टेड है। जबकि Oppo Reno16c 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹46,999 में मिल रहा है।
  • Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
    Amazon Prime Day Sale में Samsung के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दी जा रही है। सेल में फोन पर सीधे डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर भी लागू होता है। SBI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से एक बार की पेमेंट, या EMI ट्रांजैक्शन पर फोन खरीदते हैं तो 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है।
  • Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
    Amazon Prime Day Sale में स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Samsung Galaxy M36 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹18,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं Redmi 15 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹20,498 में लिस्टेड है। जबकि Realme Narzo 90x 5G का 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹16,998 में मिल रहा है। इसके अलावा iQOO Z10 Lite 5G का 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹14,999 में उपलब्ध हो रहा है।
  • Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
    Flipkart Goat Sale में स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। Realme P4 Pro 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹26,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं Samsung Galaxy A36 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹26,999 में खरीदा जा सकता है। जबकि Motorola Edge 70 Fusion का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹29,499 में आ सकता है। इसके अलावा Vivo T5x 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹22,999 में मिल रहा है।
  • Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
    Amazon Prime Day Sale 2026 और Flipkart GOAT Sale आज, 4 जुलाई से शुरू हो गई हैं। Amazon की सेल 6 जुलाई तक सिर्फ Prime Members के लिए चलेगी, जबकि Flipkart GOAT Sale सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट दे रहे हैं। Amazon पर Galaxy S25 Ultra, OnePlus 13 और Xiaomi 17T जैसे स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डील्स मिल रही हैं, जबकि Flipkart पर iPhone 17, iPhone 17 Pro और अन्य प्रीमियम डिवाइसेज पर ऑफर्स उपलब्ध हैं। बैंक डिस्काउंट, No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर्स का भी फायदा दिया जा रहा है।
  • Amazon Prime Day Sale 2026: जल्द शुरू होगी मेगा सेल, इन मोबाइल डील्स को मिस मत करना!
    Amazon Prime Day Sale 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से होगी और यह 6 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान Prime Members को Samsung, OnePlus, Xiaomi, Apple और iQOO जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट मिलेंगे। Galaxy S25 Ultra की इफेक्टिव कीमत 84,999 रुपये तक होगी, जबकि OnePlus 13 सिर्फ 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Xiaomi 17T, OnePlus 15R और iQOO Z11x 5G पर भी आकर्षक ऑफर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा SBI और Axis Bank कार्ड्स पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट, No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर्स और Amazon Pay ICICI Credit Card पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक का भी फायदा मिलेगा।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
    Samsung Galaxy Z Fold 8 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए दोनों डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की 4,800 mAh की बैटरी सुपर फास्ट चार्जिंग और फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
  • Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
    Samsung ने VivaTech 2026 इवेंट में AI-पावर्ड Pet Care फीचर पेश किया है। कंपनी ने इसे स्टार्टअप Lifet के साथ मिलकर डेवलप किया है। इस फीचर की मदद से Galaxy यूजर्स अपने पालतू जानवर की फोटो लेकर AI के जरिए उसका हेल्थ एनालिसिस कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, सिस्टम दांतों की समस्या, Patellar Luxation और Cataracts जैसी संभावित बीमारियों के संकेत पहचान सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल SmartThings ऐप और Pet Care सर्विस के जरिए किया जा सकेगा। Samsung का कहना है कि वह AI और कनेक्टेड डिवाइसेज के जरिए हेल्थ मॉनिटरिंग को और बेहतर बनाने पर काम कर रहा है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, US FCC पर हुई लिस्टिंग
    US FCC की वेबसाइट पर Samsung Galaxy Z Fold 8 की मॉडल नंबर - SM-F971U के साथ लिस्टिंग हुई है। यह इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का अमेरिका में लॉन्च होने वाला वर्जन हो सकता है। इस लिस्टिंग से Samsung Galaxy Z Fold 8 के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में छोटा कवर डिस्प्ले और चौड़ी इंटरनल स्क्रीन हो सकती है।
  • Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
    Samsung Wide Fold में 60 माइक्रोमीटर की थिकनेस वाली Ultra Thin Glass (UTG) लेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में थिकनेस के बढ़ने से क्रीज कम दिखेगी और रेजिस्टेंस में भी सुधार होगा। Samsung ने पहले कम थिकनेस वाली UTG लेयर्स का इस्तेमाल किया है। फोल्डेबल स्मार्टफोन में डिस्प्ले के ग्लास की थिकनेस कम होने से फोल्डिंग बेहतर होती है।
  • Flipkart June Epic Sale: Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत हो गई आधी! सबसे बड़ा डिस्काउंट
    Samsung Galaxy S25 Edge को Flipkart June Epic Sale सेल में भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। Galaxy S25 Edge को कंपनी ने 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन फ्लिपकार्ट की वर्तमान सेल में फोन 59,999 रुपये में लिस्टेड है।

Galaxy Smartphones - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »