120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Kodak ने भारत में 65 इंच IconiK Series 4K Mini QD Google TV लॉन्च किया है। इसमें 120Hz डिस्प्ले, 1500 निट्स ब्राइटनेस और 108W Dolby Atmos साउंड मिलता है।

120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Kodak

ख़ास बातें
  • 65 इंच 4K Mini QD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 1500 निट्स ब्राइटनेस और 288 लोकल डिमिंग जोन
  • 108W साउंड आउटपुट के साथ Dolby Atmos सपोर्ट
विज्ञापन

Kodak ने भारत में अपनी IconiK सीरीज के तहत नया 65 इंच 4K Mini QD Google TV लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक इस टीवी में 65 इंच का 4K (3840×2160 पिक्सल) मिनी LED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, VRR और ALLM सपोर्ट के साथ आता है। यह Quantum Dot टेक्नोलॉजी पर आधारित है और 1500 निट्स तक ब्राइटनेस देने का दावा करता है। टीवी में 108W साउंड आउटपुट और Dolby Vision तथा Dolby Atmos सपोर्ट भी मिलता है।

कीमत की बात करें तो Kodak 65 इंच IconiK Series 4K Mini QD TV (K65Mini5020) की कीमत 57,999 रुपये रखी गई है। यह Amazon.in पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस मॉडल पर एक साल की वारंटी दे रही है।

डिस्प्ले और पिक्चर फीचर्स की बात करें तो इसमें 288 लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार यह Ultra WCG और 1.1 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है। HDR फॉर्मेट में Dolby Vision, HDR10 और HLG शामिल हैं। 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ VRR और ALLM सपोर्ट इसे गेमिंग के लिए भी अनुकूल बनाता है।

ऑडियो के लिए टीवी में कुल 6 स्पीकर्स और 2 सबवूफर दिए गए हैं, जिनसे 108W साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें मल्टी चैनल ऑडियो के लिए Dolby Atmos सपोर्ट शामिल है। परफॉर्मेंस के लिए टीवी MediaTek प्रोसेसर और Mali G52 GPU से लैस है। इसमें 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 

यह Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है और Google Assistant, बिल्ट इन Chromecast, Apple AirPlay और Google Play ऐप्स सपोर्ट करता है। रिमोट में क्विक एक्सेस ऐप की और डेडिकेटेड म्यूट बटन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड Wi Fi, तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, eARC, Bluetooth 5.0, ऑप्टिकल आउट और Ethernet पोर्ट दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »