iQOO Z11x में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 का इस्तेमाल किया जा सकता है। हाल ही में इस सीरीज में चीन में iQOO Z11 Turbo को लॉन्च किया गया था

iQOO Z11x में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

इस सीरीज में हाल ही में चीन में iQOO Z11 Turbo को पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 हो सकता है
  • iQOO Z11x को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,057 प्वाइंट्स मिले हैं
  • इस सीरीज में हाल ही में चीन में iQOO Z11 Turbo को पेश किया गया है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 का इस्तेमाल किया जा सकता है। हाल ही में इस सीरीज में चीन में iQOO Z11 Turbo को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Vivo I2507 के साथ लिस्टिंग हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने दावा किया है कि यह iQOO Z11x हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट हो सकता है। इसके साथ ही इसमें Mali-G615 MC2 GPU दिया जा सकता है। 

iQOO Z11x को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,057 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,704 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन को OpenCL टेस्ट में 3,050 प्वाइंट्स मिले हैं। हाल ही में चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) के डेटाबेस पर iQOO Z11x को मॉडल नंबर -  V2547A के साथ लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन में 6.76 इंच फुल HD+ टचस्क्रीन दी जा सकती है। इस सीरीज में हाल ही में चीन में iQOO Z11 Turbo को पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 16 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। 

iQOO Z11 Turbo में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno 829 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के कैमरा 4K रिजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। iQOO Z11 Turbo में 7,600 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
  2. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
  5. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  6. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  7. Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च
  8. WWDC 2026: जाने कैसे देखें लाइव स्ट्रीम, Apple के इस इवेंट में होगी ये घोषणाएं
  9. 5200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Infinix Smart 20 लॉन्च, जानें क्या है खास
  10. Google Photos में फोटो Unblur का कैसे करें उपयोग, ये है आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »