Elon Musk Bitcoin

Elon Musk Bitcoin - ख़बरें

  • क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
    मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के 80,000 डॉलर के लेवल को बरकरार रखने से इसमें तेजी आ सकती है। पिछले कुछ सप्ताह से इस लेवल को पार करने में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी को मुश्किल हुई है। बिटकॉइन को 70,000 डॉलर से कुछ अधिक पर खरीदने वाले बहुत से ट्रेडर्स प्रॉफिट बुकिंग के लिए बिकवाली भी कर रहे हैं।
  • सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी खरीदारी, Strategy ने खरीदे 3,200 से ज्यादा बिटकॉइन
    बिटकॉइन की 2.1 करोड़ टोकन की फिक्स्ड सप्लाई में से इस कंपनी के पास लगभग 3.9 प्रतिशत है। पिछले कुछ वर्षों में Strategy के को-फाउंडर, Michael Saylor ने बिटकॉइन की खरीदारी को आगे बढ़ाया है। इस खरीदारी के लिए कंपनी ने फंड का इंतजाम इक्विटी, कन्वर्टिबल नोट्स और प्रेफर्ड स्टॉक इंस्ट्रूमेंट्स की बिक्री से किया है।
  • Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
    इस वर्ष की शुरुआत में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 90,000 डॉलर पर था और मार्च के अंत में यह गिरकर लगभग 68,000 डॉलर का था। टेस्ला ने पहली तिमाही की अर्निंग्स से जुड़ी रिपोर्ट में बताया है कि उसे डिजिटल एसेट्स की होल्डिंग पर टैक्स के बाद लगभग 17.3 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। पहली तिमाही में टेस्ला का रेवेन्यू लगभग 22.39 अरब डॉलर का है।
  • सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
    Strategy (पहले MicroStrategy) ने US Securities and Exchange Commission को एक फाइलिंग में बताया है कि उसने छह अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच 13,927 बिटकॉइन लगभग एक अरब डॉलर में खरीदे हैं। यह खरीदारी 71,902 डॉलर प्रति बिटकॉइन के औसत प्राइस पर की गई है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर के पास कुल 7,90,897 बिटकॉइन हो गए हैं
  • Bitcoin पर ट्रंप के टैरिफ की मार, 63,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
    पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,198 डॉलर का पीक लेवल बनाया था। इसके बाद से इसमें लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस लगभग 27 प्रतिशत घटा है। बिटकॉइन में गिरावट का Strategy (पहले MicroStrategy) जैसे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स पर भी असर पड़ रहा है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर के पास सात लाख से अधिक बिटकॉइन हैं।
  • Bitcoin का प्राइस 50,000 से नीचे गिरने की आशंका, Peter Schiff ने दी चेतावनी
    पिछले वर्ष अक्टूबर में Bitcoin का प्राइस 1,26,198 डॉलर के पीक पर पहुंच था। इसके बाद से इसमें 45 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है। इस वर्ष बिटकॉइन में लगभग 23 प्रतिशत की गिरावट हुई है। पिछले वर्ष यह 18 प्रतिशत घटा था। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने का इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी पर असर पड़ रहा है।
  • बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, 67,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
    पिछले सप्ताह क्रिप्टो एक्सचेंज Bithumb के अपने यूजर्स को गलती से 6,20,000 बिटकॉइन्स को ट्रांसफर करने का मामला सामने आने के बाद से भी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट हुई है। इन बिटकॉइन की वैल्यू 40 अरब डॉलर से अधिक की थी। इस क्रिप्टो एक्सचेंज से पिछले सप्ताह शुक्रवार को यह चूक हुई थी। इसका कुछ ही मिनटों में पता चलने के बाद एक्सचेंज ने 695 यूजर्स के लिए ट्रेडिंग और विड्रॉल को रोक दिया था।
  • क्रिप्टो एक्सचेंज से हुई बड़ी चूक, यूजर्स को गलती से भेजे 40 अरब डॉलर के Bitcoin
    इस क्रिप्टो एक्सचेंज से शुक्रवार को यह चूक हुई थी। इसका कुछ ही मिनटों में पता चलने के बाद एक्सचेंज ने 695 यूजर्स के लिए ट्रेडिंग और विड्रॉल को रोक दिया था। Bithumb को एक प्रमोशनल कैम्पेन के हिस्से के तौर पर कस्टमर्स को 2,000 वॉन (लगभग 1.37 डॉलर) भेजने थे लेकिन उसने गलती से प्रति यूजर लगभग 2,000 बिटकॉइन्स को ट्रांसफर कर दिया था।
  • Bitcoin पर मंदी की मार, 70,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
    पिछले वर्ष नवंबर के बाद से Bitcoin का प्राइस पहली बार 70,000 डॉलर से नीचे गिरा है और इसने 69,101 डॉलर का निचला लेवल छुआ है। हालांकि, बाद में बिटकॉइन में कुछ रिकवरी दर्ज की गई। पिछले वर्ष अक्टूबर में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से यह 40 प्रतिशत तक घटा है।
  • बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
    क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर एक प्रतिशत के टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स (TDS) को बरकरार रखा गया है। इसके अलावा क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत के टैक्स और सेस में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। पिछले वित्त वर्ष में सरकार को क्रिप्टो एक्सचेंजों से VDA पर मिलने वाले TDS में 41 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
  • Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
    बिटकॉइन का प्राइस शुरुआती कारोबार में गिरकर 74,683 डॉलर तक गया था। यह पिछले वर्ष अप्रैल के बाद से इसका सबसे निचला लेवल है। जनवरी में बिटकॉइन में लगभग 11 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। पिछले चार महीनों से इसमें नुकसान है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस भी काफी टूटा है। यह 2,200 डॉलर से कम हो गया था।
  • अमेरिका में इलेक्ट्रिसिटी की कॉस्ट बढ़ने से बिटकॉइन माइनिंग में हुई गिरावट
    बिटकॉइन माइनिंग में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले अमेरिका के टेक्सस और जॉर्जिया जैसे शहरों में मौसम की स्थितियां खराब होने से पावर ग्रिड्स पर प्रेशर है। इलेक्ट्रिसिटी की कॉस्ट बढ़ने के बाद अमेरिका की कुछ बड़ी बिटकॉइन माइनिंग फर्मों ने अपने कामकाज के बड़े हिस्से को बंद कर दिया है। क्रिप्टो माइनिंग में अधिक पावर वाले कंप्यूटिंग डिवाइसेज का इस्तेमाल होता है जो इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत करते हैं।
  • Bitcoin में भारी गिरावट, 96,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
    बिटकॉइन ने लगभग 96,000 डॉलर पर छह महीने का निचला लेवल छुआ है। इस वर्ष की पहली छमाही में क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई थी। इसके पीछे अमेरिका जैसे देशों में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनना और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से खरीदारी प्रमुख कारण थे। पिछले एक महीने में इनवेस्टर्स ने लगभग 8,15,000 बिटकॉइन बेचे हैं। इसका बड़ा असर क्रिप्टो मार्केट पर पड़ा है।
  • क्रिप्टो स्कैम्स में इनवेस्टर्स को हुआ 39,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान
    पिछले वर्ष इंटरनेशनल क्रिप्टो स्कैम्स में लगभग 4.6 अरब डॉलर (लगभग 39,364 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। स्कैमर्स के ठगी के तरीकों में भी बदलाव हो रहा है और ये सोशल इंजीनियरिंग स्कैम्स के साथ डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, स्कैमर्स AI-जेनरेटेड फेक स्टेकिंग ऑफर्स और फिशिंग बॉट्स का इस्तेमाल कर इनवेस्टर्स को ठग रहे हैं।
  • ट्रंप और मस्क के विवाद का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर, Bitcoin 1,04,000 डॉलर से नीचे
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी घटे हैं। इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,03,710 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में चार प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,470 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »