क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस घटकर 95,700 डॉलर

पिछले वीकेंड पर बिटकॉइन का प्राइस एक लाख डॉलर के निकट पहुंचा था लेकिन इसके बाद ByBit एक्सचेंज में हैकिंग से इसमें काफी गिरावट हुई है

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस घटकर 95,700 डॉलर

दुबई के क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit में हैकिंग से लगभग 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है

ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस लगभग 0.70 प्रतिशत घटा है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 3.50 प्रतिशत की गिरावट थी
  • क्रिप्टो एक्सचेंज ByBit को हैकिंग से लगभग 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। पिछले सप्ताह बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल ByBit को हैकिंग से लगभग 1.5 अरब डॉलर का नुकसान होने का इस मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस सोमवार को लगभग 0.70 प्रतिशत घटा है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 0.62 प्रतिशत के नुकसान के साथ लगभग 95,700 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 3.50 प्रतिशत की गिरावट थी। Ether का प्राइस लगभग 2,702 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। नुकसान वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Cardano, Solana, Polkadot, Stellar, Litecoin, BNB और XRP शामिल थे। Tron और Cronos जैसी कुछ क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.21 प्रतिशत घटकर लगभग 3.14 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

पिछले वीकेंड पर बिटकॉइन का प्राइस एक लाख डॉलर के निकट पहुंचा था लेकिन इसके बाद ByBit एक्सचेंज में हैकिंग से इसमें काफी गिरावट हुई है। बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी गिरे हैं। Bybit के सिस्टम में सेंध लगाकर हैकर ने लगभग 1.5 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसीज को चुराया है। इसे क्रिप्टोकरेंसीज की सबसे बड़ी चोरी बताया जा रहा है। इस हैकिंग में Ether की चोरी की गई है। इससे Ether का प्राइस काफी टूटा है। 

Bybit के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Ben Zhou ने बताया है कि हैकर ने एक्सचेंज के ऑफलाइन Ethereum वॉलेट्स में से एक का कंट्रोल ले लिया था। हालांकि, इस हैकिंग में एक्सचेंज को हुए कुल नुकसान का पता नहीं चला है। Bybit को लगभग 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। हैकर ने चुराई गई क्रिप्टोकरेंसीज को बेचना शुरू कर दिया है। इस क्रिप्टोकरेंसी को नए एड्रेस पर मूव कर बेचा जा रहा है। हाल ही में ByBit ने बताया था कि उसने भारत में नौ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना चुकाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से ByBit पर जुर्माना लगाया था। इसके साथ ही दुबई के इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने FIU के पास रजिस्ट्रेशन भी कराया है। इस एक्सचेंज की शुरुआत 2018 में हुई थी। ByBit का दावा है कि उसके पास कई देशों में चार करोड़ से अधिक का यूजर बेस है। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »