बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, 67,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस

इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए 66,000 डॉलर से निकट महत्वपूर्ण सपोर्ट है। इसका प्राइस इस लेवल से नीचे जाने पर इसमें गिरावट बढ़ सकती है

बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, 67,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस

इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए 66,000 डॉलर से निकट महत्वपूर्ण सपोर्ट है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर सेअधिक का हाई बनाया था
  • इसके बाद से इसका प्राइस 40 प्रतिशत से अधिक गिरा है
  • पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन का प्राइस एक रेंज में ट्रेड कर रहा है
विज्ञापन

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को गिरावट थी। इसका प्राइस 66,561 डॉलर तक गिरा है। पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन का प्राइस एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। इसमें गिरावट के पीछे बिकवाली में बढ़ोतरी और दक्षिण कोरिया के क्रिप्टो एक्सचेंज Bithumb के गलती से 62 अरब डॉलर से अधिक के बिटकॉइन्स को यूजर्स को ट्रांसफर करना प्रमुख कारण हैं। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस 67,000 डॉलर से अधिक पर ट्रेड कर रहा था। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए 66,000 डॉलर से निकट महत्वपूर्ण सपोर्ट है। इसका प्राइस इस लेवल से नीचे जाने पर इसमें गिरावट बढ़ सकती है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से इसका प्राइस 40 प्रतिशत से अधिक गिरा है। पिछले कुछ सप्ताह में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से भारी बिकवाली का भी इसके प्राइस पर बड़ा असर पड़ रहा है। 

पिछले सप्ताह क्रिप्टो एक्सचेंज Bithumb के अपने यूजर्स को गलती से 6,20,000 बिटकॉइन्स को ट्रांसफर करने का मामला सामने आने के बाद से भी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट हुई है। इन बिटकॉइन की वैल्यू 40 अरब डॉलर से अधिक की थी। इस क्रिप्टो एक्सचेंज से पिछले सप्ताह शुक्रवार को यह चूक हुई थी। इसका कुछ ही मिनटों में पता चलने के बाद एक्सचेंज ने 695 यूजर्स के लिए ट्रेडिंग और विड्रॉल को रोक दिया था। Bithumb को एक प्रमोशनल कैम्पेन के हिस्से के तौर पर कस्टमर्स को 2,000 वॉन (लगभग 1.37 डॉलर) भेजने थे लेकिन उसने गलती से प्रति यूजर लगभग 2,000 बिटकॉइन्स को ट्रांसफर किया था। Bithumb ने बताया था कि उसने गलती से भेजे गए बिटकॉइन्स में से 99.7 प्रतिशत को रिकवर कर लिया है और इस मामले में नुकसान की भरपाई के लिए एक्सचेंज के एसेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। 

Bithumb ने माना है कि इस गलती की वजह से उसके प्लेटफॉर्म पर बिटकॉइन के प्राइसेज में कुछ देर के लिए काफी वोलैटिलिटी हुई थी क्योंकि कुछ यूजर्स ने टोकन्स बेचे थे। हालांकि, इस मामले को लेकर दक्षिण कोरिया में जांच एजेंसियां Bithumb के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स से पूछताछ कर रही हैं। इससे क्रिप्टो एक्सचेंजों में सेफगार्ड्स को लेकर प्रश्न भी उठे हैं। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »