क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 82,300 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन को लेकर सेंटीमेंट अस्थिर है इनवेस्टर्स को उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए

क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 82,300 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन को लेकर सेंटीमेंट अस्थिर है

ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस बुधवार को 0.80 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.40 प्रतिशत का नुकसान था
  • स्पॉट ETF में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी घटी है
विज्ञापन
अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के सख्त फैसलों और मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों की वजह से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस बुधवार को 0.80 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। हालांकि, बिटकॉइन ने शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी की है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 82,400 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.40 प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 1,898 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में  Avalanche, Chainlink, Ripple, XRP, Litecoin और Stellar शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन दो प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 2.64 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन को लेकर सेंटीमेंट अस्थिर है इनवेस्टर्स को उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए। Ether को लेकर आशंका है और इस वजह से इसमें काफी बिकवाली हो रही है। स्पॉट एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी घटी है। पिछले सप्ताह ट्रंप ने व्हाइट हाउस में क्रिप्टो समिट का आयोजन किया था। इसमें अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की क्रिप्टो टास्क फोर्स को इस सेगमेंट से जुड़े रेगुलेशंस बनाने का निर्देश दिया गया है। 

इस क्रिप्टो समिट में ट्रंप ने ने कहा था कि पूर्व की Biden सरकार का बड़ी संख्या में Bitcoin को बेचने का फैसला "बेवकूफी" वाला था। उनका कहना था कि अमेरिकी सरकार इस सेगमेंट के खिलाफ ब्यूरोक्रेसी की लड़ाई को बंद करने के लिए कार्य कर रही है। ट्रंप ने बताया था, "पिछले कुछ वर्षों में अमेरिकी सरकार ने बेवकूफी वाले तरीके से हजारों बिटकॉइन बेचे हैं जिनकी वैल्यू अरबों डॉलर की थी। यह बाइडेन सरकार के दौरान हुआ है।" इस समिट में हिस्सा लेने वालों में ब्लॉकचेन फर्म Chainlink के को-फाउंडर, Sergey Nazarov भी शामिल थे। इस समिट में क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स के अलावा ट्रंप सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और सांसद भी शामिल हुए थे। अमेरिका में रेगुलेशंस बनने से क्रिप्टोकरेंसीज के मार्केट में बड़ा बदलाव हो सकता है। हाल ही में ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसीज का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की भी घोषणा की थी। इसमें Bitcoin, Ether, Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसीज को शामिल किया जा सकता है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »