क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, बिटकॉइन का प्राइस 84,300 डॉलर से ज्यादा

क्रिप्टो एक्सचेंजों से एक सप्ताह में लगभग 30,000 बिटकॉइन का विड्रॉल हुआ है। यह लॉन्ग-टर्म के होल्डर्स की ओोर से बिटकॉइन की खरीदारी का संकेत है

क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, बिटकॉइन का प्राइस 84,300 डॉलर से ज्यादा

क्रिप्टो एक्सचेंजों से एक सप्ताह में लगभग 30,000 बिटकॉइन का विड्रॉल हुआ है

ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस लगभग 3.50 प्रतिशत बढ़ा है
  • Ether में पांच प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था
  • अमेरिका में क्रिप्टो के लिए रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के कुछ देशों के प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगाने के फैसलों से क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। हालांकि, नए वित्त वर्ष की शुरुआत में क्रिप्टो मार्केट में तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 3.50 प्रतिशत बढ़ा है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 84,310 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में पांच प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। Ether का प्राइस लगभग 1,885 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Avalanche, Chainlink, Polkadot, Monero, Tron, Cardano, BNB, Cardano और XRP में प्रॉफिट था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग1.38 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.70 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में तेजी आ रही है। क्रिप्टो एक्सचेंजों से एक सप्ताह में लगभग 30,000 बिटकॉइन का विड्रॉल हुआ है। यह लॉन्ग-टर्म के होल्डर्स की ओोर से बिटकॉइन की खरीदारी का संकेत है। इससे बिकवाली का प्रेशर कम हो सकता है और बिटकॉइन में तेजी आ सकती है। अमेरिका में आगामी मैक्रो इकोनॉमिक डेटा के साथ Ether के प्राइस में रिकवरी हो सकती है। अमेरिकी सरकार बिटकॉइन का रिजर्व बनाने के लिए इसकी होर्डिंग करने की योजना बना रही है। हालांकि, इसके लिए बिटकॉइन की खरीदारी नहीं की जाएगी। इस रिजर्व में अमेरिकी सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस भी लाने की तैयारी की जा रही है। 

हाल ही में व्हाइट हाउस में आयोजित क्रिप्टो समिट में ट्रंप ने ने कहा था कि पूर्व की Biden सरकार का बड़ी संख्या में Bitcoin को बेचने का फैसला "बेवकूफी" वाला था। उनका कहना था कि अमेरिकी सरकार इस सेगमेंट के खिलाफ ब्यूरोक्रेसी की लड़ाई को समाप्त करने के लिए कार्य कर रही है। ट्रंप ने बताया था, "पिछले कुछ वर्षों में अमेरिकी सरकार ने बेवकूफी वाले तरीके से हजारों बिटकॉइन बेचे हैं जिनकी वैल्यू अरबों डॉलर की थी। यह बाइडेन सरकार के दौरान हुआ है।" इस समिट में क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स के अलावा अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और सांसद भी शामिल हुए थे। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  4. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  5. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  6. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  7. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  8. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  10. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »