बहुत से इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को भी बिटकॉइन में गिरावट से बड़ा नुकसान हो सकता है। इनमें बिटकॉइन की सबसे अधिक होल्डिंग रखने वाली अमेरिकी कंपनी Strategy (पहले MicroStrategy) भी शामिल है
बहुत से इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को भी बिटकॉइन में गिरावट से बड़ा नुकसान हो सकता है
मार्केट वैल्यू में सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में सोमवार को बड़ी गिरावट थी। Bitcoin का प्राइस शुरुआती कारोबार में 75,000 डॉलर से नीचे चल गया था। हालांकि, बाद में इसमें कुछ रिकवरी हुई है। पिछले वर्ष अक्टूबर में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से यह लगभग 40 प्रतिशत गिर चुका है।
इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 77,730 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले यह गिरकर 74,683 डॉलर तक गया था। यह पिछले वर्ष अप्रैल के बाद से इसका सबसे निचला लेवल है। जनवरी में बिटकॉइन में लगभग 11 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। पिछले चार महीनों से इसमें नुकसान है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस भी काफी टूटा है। यह 2,200 डॉलर के लेवल से नीचे चला गया था। हालांकि, इसमें कुछ रिकवरी हुई है और यह लगभग 2,279 डॉलर पर था।
बिटकॉइन में गिरावट के पीछे डिमांड घटना और लिक्विडिटी की कमी प्रमुख कारण हैं। पिछले वर्ष की शुरुआत में Donald Trump ने अमेरिका के प्रेसिजेंट के तौर पर दूसरी बार कार्यभाल संभालने के बाद क्रिप्टो सेगमेंट के पक्ष में कुछ फैसले किए थे। ट्रंप ने Bitcoin का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर भी साइन किए थे। हालांकि, बाद में भारत और चीन सहित बहुत से देशों पर भारी टैरिफ लगाने की वजह से क्रिप्टो मार्केट में काफी गिरावट हुई थी। इससे ट्रंप की फैमिली की वेल्थ पर भी बड़ा असर पड़ा था।
बहुत से इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को भी बिटकॉइन में गिरावट से बड़ा नुकसान हो सकता है। इनमें बिटकॉइन की सबसे अधिक होल्डिंग रखने वाली अमेरिकी कंपनी Strategy (पहले MicroStrategy) भी शामिल है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली Strategy ने हाल ही में इस टोकन में काफी खरीदारी की है। Strategy ने 20 से 25 जनवरी के बीच 2,932 बिटकॉइन लगभग 26.4 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं। इसके लिए 90,061 डॉलर प्रति Bitcoin का औसत प्राइस दिया गया है। इस कंपनी के पास कुल 7,12,647 बिटकॉइन हो गए हैं। Strategy के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Saylor ने पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के बिटकॉइन रिजर्व को बढ़ाया है। इसका उद्देश्य कंपनी के रेवेन्यू में गिरावट की आशंका से निपटना और डायवर्सिफाइ करना है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील