ट्रंप और मस्क के विवाद का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर, Bitcoin 1,04,000 डॉलर से नीचे

बिटकॉइन के लिए एक लाख डॉलर से अधिक के प्राइस पर सपोर्ट है। अगर यह इस सपोर्ट को तोड़ता है तो बिटकॉइन का प्राइस 97,000 डॉलर तक गिर सकता है

ट्रंप और मस्क के विवाद का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर, Bitcoin 1,04,000 डॉलर से नीचे

Photo Credit: इस विवाद के सामने आने से इनवेस्टर्स के सेंटीमेंट पर नेगेटिव असर हुआ है

ख़ास बातें
  • Bitcoin में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में चार प्रतिशत का नुकसान था
  • बिटकॉइन के लिए एक लाख डॉलर से अधिक के प्राइस पर सपोर्ट है
विज्ञापन
अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump और बिलिनेयर Elon Musk के बीच तनाव का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी घटे हैं। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,03,710 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में चार प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,470 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana और BNB, Cardano और XRP के प्राइस भी गिरे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग दो प्रतिशत घटकर लगभग 3.22 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

ट्रंप और मस्क के बीच विवाद का बिटकॉइन पर बड़ा असर पड़ा है। इसका प्राइस 1,01,000 डॉलर से कम हो गया था। हालांकि, बाद में इसमें काफी रिकवरी हुई है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि ट्रंप और मस्क के बीच विवाद के सामने आने से इनवेस्टर्स के सेंटीमेंट पर नेगेटिव असर हुआ है। इससे क्रिप्टो सहित अन्य मार्केट्स में भी काफी बिकवाली हुई है। अमेरिका में प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद ट्रंप ने अपनी सरकार में मस्क को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी। हाल ही में मस्क ने सरकार से किनारा कर लिया था। इसके बाद से ट्रंप और मस्क के बीच विवाद बढ़ा है। 

बिटकॉइन के लिए एक लाख डॉलर से अधिक के प्राइस पर सपोर्ट है। अगर यह इस सपोर्ट को तोड़ता है तो बिटकॉइन का प्राइस 97,000 डॉलर तक गिर सकता है। Ether के लिए 2,650 डॉलर पर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है। इसके लिए सपोर्ट 2,392 डॉलर पर है। अगर Ether इस सपोर्ट से नीचे जाता है तो इसका प्राइस 2,340 डॉलर तक घट सकता है। ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media and Technology Group ने बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया है। इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट किया गया है कि इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं होगा। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »