Electric Vehicles Sales

Electric Vehicles Sales - ख़बरें

  • Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
    अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XEV 9s की 4,508 यूनिट्स को डीलरशिप्स को डिस्पैच किया है। Tata Motors की Punch EV की लगभग 4,430 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस मार्केट में Tata Nexon EV का 3,975 यूनिट्स के साथ तीसरा स्थान है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में कई महीनों तक पहले स्थान पर रहने वाली MG Motor की Windsor EV का अगस्त में चौथा स्थान है।
  • Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
    Oben Electric की Rorr Evo को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए कंपनी को 25,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग में Rorr Evo की बड़ी हिस्सेदारी है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू हो गई है। Oben Electric के पास 18 राज्यों और 90 से अधिक शहरों में 150 से अधिक शोरूम और सर्विस सेंटर हैं।
  • इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
    इंटरनेशनल मार्केट में अगस्त में EVs की सेल्स लगभग दो प्रतिशत बढ़कर लगभग 18.3 लाख यूनिट्स की रही है। इसके साथ ही इस वर्ष EVs की सेल्स लगभग 1.34 करोड़ यूनिट्स पर पहुंच गई है। यूरोप में EVs पर सब्सिडी मिलने से डिमांड में बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका जैसे बड़े मार्केट में EVs पर टैक्स क्रेडिट समाप्त होने का सेल्स पर असर पड़ा है।
  • TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
    TVS Motor Company ने जुलाई 2026 में घरेलू बाजार में 4.37 लाख से ज्यादा दोपहिया वाहन बेचे। मॉडल-वाइज बिक्री में Jupiter सबसे आगे रहा, जिसकी 1,48,595 यूनिट बिकीं। Apache की 59,404 यूनिट बिक्री हुई, जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube की 59,386 यूनिट बिकीं। खास बात यह रही कि iQube की बिक्री पिछले साल जुलाई के मुकाबले 157.87% बढ़ी। इसके अलावा XL, Ntorq, Raider और Ronin जैसे मॉडल्स ने भी बिक्री दर्ज की। Ronin ने लगातार दूसरे महीने 10 हजार से ज्यादा यूनिट की बिक्री की। जानें जुलाई में TVS के किस मॉडल की कितनी यूनिट बिकीं।
  • Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
    शाओमी को स्मार्टफोन्स से CNY 42.1 अरब का रेवेन्यू मिला है। दूसरी तिमाही में कंपनी के स्मार्टफोन्स का एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) लगभग 200 डॉलर के साथ उच्च स्तर पर पहुंच गया है। चीन में शाओमी के स्मार्टफोन्स की कुल बिक्री में प्रीमियम सेगमेंट की हिस्सेदारी लगभग एक-तिहाई की है। कंपनी ने रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D) पर अपने खर्च को बढ़ाया है।
  • TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
    TVS Motor के iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3.5 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस सबसे अधिक 9,000 रुपये बढ़ाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1.33 लाख रुपये से बढ़कर 1.42 लाख रुपये हो गया है। iQube के 2.2 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 5,000 रुपये बढ़ाया गया है। इसका प्राइस 1.11 लाख रुपये से बढ़कर 1.16 लाख रुपये हो गया है।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
    जुलाई में TVS Motor ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 52,538 यूनिट्स की बिक्री की है। इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी लगभग 27.15 प्रतिशत की है। इस कंपनी की बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में TVS Motor ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था।
  • Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
    पिछले वर्ष नवंबर में XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया गया था। महिंद्रा एंड महिंद्रा का दावा है कि यह भारत की पहली ऑथेंटिक इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV है जिसे INGLO आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। XEV 9S का शुरुआती प्राइस 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। XEV 9S में तीन बैटरी पैक - 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के विकल्प हैं।
  • इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
    टाटा मोटर्स ने जुलाई में 13,579 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 101.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के पोर्टफोलियो में Curvv EV, Sierra EV, Harrier EV, Tiago EV, Tigor EV, Punch EV और Nexon EV शामिल हैं। देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक कारों की कुल सेल्स में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी लगभग 43 प्रतिशत की है।
  • Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
    Punch EV को इस टेस्ट में एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 31.09 प्वाइंट और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट में से 45 प्वाइंट मिले हैं। इससे पता चलता है कि टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सुरक्षा पर काफी जोर दिया है। Punch EV के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
  • भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
    रेटिंग्स एजेंसी Ind-Ra की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 8-10 प्रतिशत की हो सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह 6.6 प्रतिशत की थी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे कम ऑपरेटिंग कॉस्ट, आसान चार्जिंग और प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज जैसे कारण हैं।
  • भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
    पिछले महीने EVs की सेल्स 3.06 लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। आमतौर पर, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए इस अवधि को सेल्स के लिहाज से कमजोर माना जाता है। इसके अलावा मॉनसून में भी देरी हुई है। इसके बावजूद EVs की सेल्स बढ़ने से मजबूत डिमांड का संकेत मिल रहा है। देश में अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है।
  • भारत में बढ़ सकती है Tesla की सेल्स, Model Y L के लिए मजबूत डिमांड
    ट्रिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को बढ़े शहरों से अधिक डिमांड मिल रही है। इन शहरों में बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष जुलाई में अपना बिजनेस शुरू किया था। हालांकि, कंपनी की सेल्स अनुमान से काफी कम रही है। इसके पीछे बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने से इसके EVs के महंगे प्राइसेज हैं।
  • महंगी होने के बाद भी नहीं रुकी MG की इस EV की डिमांड, 75,000 यूनिट्स बिक गईं!
    JSW MG Motor India ने घोषणा की है कि MG Windsor EV की बिक्री लॉन्च के दो साल पूरे होने से पहले 75,000 यूनिट्स के पार पहुंच गई है। साल 2026 में अब तक इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की 19,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। जून 2026 में कंपनी ने 7,568 यूनिट्स की रिकॉर्ड मासिक बिक्री दर्ज की, जिसमें 75 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों की रही। हाल ही में MG Windsor EV की कीमत में 40,000 से 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी भी की गई है। यह इलेक्ट्रिक SUV 332km और 449km रेंज वाले दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है।
  • Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स
    टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ( CEO), Elon Musk ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस बढ़ाया है। इससे टेस्ला की मार्केट वैल्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। यूरोप में कंपनी की सेल्स बढ़ने के पीछे फ्यूल महंगा होना, EV के लिए सरकार की ओर से दिए जा रहे इंसेंटिव और पिछले वर्ष राजनीति में मस्क की विवादास्पद भूमिका को लेकर कस्टमर्स की नाराजगी कम होना प्रमुख कारण हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »