Simple Energy ने अक्टूबर में की इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिकॉर्ड बिक्री

कंपनी की अक्टूबर में बिक्री 1,050 यूनिट्स की रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए Simple Energy ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी को भी बढ़ाया है

Simple Energy ने अक्टूबर में की इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिकॉर्ड बिक्री

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • Simple Energy की अक्टूबर में बिक्री 1,050 यूनिट्स की रही है
  • कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के होसुर में है
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Simple Energy ने पिछले महीने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अपनी सबसे अधिक मासिक बिक्री की है। कंपनी की अक्टूबर में बिक्री 1,050 यूनिट्स की रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए Simple Energy ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी को भी बढ़ाया है। 

Vahan पोर्टल के डेटा के अनुसार, पिछले महीने कंपनी की बिक्री 974 यूनिट्स (तेलंगाना को छोड़कर) रही है। कंपनी ने तेलंगाना में 76 यूनिट्स बेची हैं। अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के कारण डिमांड बढ़ने का Simple Energy को फायदा मिला है। कंपनी के पोर्टफोलियो में Simple ONE Gen 1.5 और Simple OneS इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल हैं। कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के होसुर में है। Simple Energy ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी को 40 प्रतिशत तक बढ़ाया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी मार्केटिंग टीम को भी मजबूत किया है। 

Simple Energy के पास विभिन्न राज्यों में 61 आउटलेट्स हैं। कंपनी जल्द ही दिल्ली, भोपाल, रांची, पटना और भुवनेश्वर में आउटलेट शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी के Simple OneS का प्राइस 1,39,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज लगभग 181 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस प्राइस सेगमंट में यह सबसे अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। Simple OneS में 3.7 kWh की फिक्स्ड बैटरी और 8.5 kW की मोटर दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 105 km/h की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार राइडिंग मोड - Eco, Ride, Dash और Sonic मिलते हैं। 

इस वर्ष फरवरी में कंपनी ने Simple One का Gen 1.5 वर्जन पेश किया था। इसकी IDC रेंज लगभग 248 किलोमीटर की है। Simple One में 5kWh की बैटरी दी गई है। Simple OneS में 7 इंच टचस्क्रीन डैशबोर्ड मिलता है, जिससे राइडर इनकिंग कॉल्स ले सकते हैं और Wifi को एक्सेस कर सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है। इसके डैशबोर्ड में कस्टमाइजेबल थीम्स, ऐप इंटीग्रेशन और ओवर-द-एयर अपडेट भी मिलेंगे। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में Bajaj Auto की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस मार्केट में दूसरे स्थान पर TVS Motor है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »