Ces 2026

Ces 2026 - ख़बरें

  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई बड़ी डील्स सामने आई हैं। सेल में Samsung Galaxy A56 5G ₹31,999, OnePlus Nord CE 6 ₹33,999 और iQOO Z11xa ₹24,999 में मिल रहा है। बजट सेगमेंट में Redmi 15C 5G Prime की कीमत ₹15,999 और Lava Bold N4 Pro की कीमत ₹13,999 है। वहीं प्रीमियम फोन में OnePlus Nord 6 ₹42,999, iQOO 15R ₹46,499 और Xiaomi 17 ₹59,999 में उपलब्ध है। Samsung Galaxy Z Fold 7 5G की कीमत ₹1,29,999 है। कई डील्स में बैंक, कूपन और EMI ऑफर शामिल हैं।
  • Best Budget Gaming Smartphones: BGMI, Free Fire जैसे गेम्स के लिए ये हैं 6 कम बजट वाले स्मार्टफोन
    अगर आपका बजट 30,000 रुपये तक है और आप गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो 2026 में कई विकल्प मौजूद हैं। इस लिस्ट में Moto G Max 5G, Realme 16T 5G, OnePlus Nord CE 6 Lite 5G, Redmi Note 17 5G, iQOO Z11x और Vivo T5x शामिल हैं। इन फोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5G प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ मॉडल 144Hz डिस्प्ले के साथ आते हैं, जबकि iQOO और Vivo के फोन बड़ी बैटरी पर फोकस करते हैं। गेमिंग के लिए फोन चुनते समय प्रोसेसर और GPU के साथ थर्मल मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना जरूरी है।
  • Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
    Amazon Freedom सेल 2026 में OnePlus के कई स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका है। इनमें नया नवेला OnePlus N6x भी शामिल है। साथ ही पॉपुलर मॉडल्स जैसे OnePlus Nord CE6, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 आदि भी शामिल हैं।
  • Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
    मई 2026 में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें OnePlus, Oppo, Vivo और HMD जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इस महीने बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई डिवाइसेज मार्केट में एंट्री करेंगे। OnePlus Nord CE 6 Lite, Oppo Find X9 सीरीज और Vivo X300 सीरीज जैसे फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे। कुछ फोन्स में Android 16 और लॉन्ग टर्म अपडेट का भी सपोर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर यूजर्स के पास इस महीने अपग्रेड के कई ऑप्शन होंगे।
  • CES 2026: Dell ने 18 इंच बड़े, OLED डिस्प्ले, 240Hz Alienware गेमिंग लैपटॉप किए लॉन्च, जानें खास फीचर्स
    CES 2026 में Dell ने Alienware सीरीज में नए गेमिंग लैपटॉप पेश किए गए हैं। कंपनी ने नए Area-51 गेमिंग लैपटॉप पेश किए हैं जो 16 इंच और 18 इंच डिस्प्ले साइज में आते हैं। इसी के साथ Alienware 16X Aurora को पेश किया गया है जो कि कंपनी के पतले और हल्के लैपटॉप मॉडल्स में शामिल किया गया है। तीनों ही लैपटॉप Intel Core Ultra 200HX चिपसेट से लैस होकर आते हैं। इनमें NVIDIA GeForce RTX 50-सीरीज लैपटॉप जीपीयू दिए गए हैं।
  • CES 2026: मुंह में डालें लॉलीपॉप, बजेगा गाना! ऑडियो टेक्नोलॉजी का सबसे अनोखा नूमना
    CES 2026 में एक बेहद अनोखा गैजेट पेश किया गया है। यह एक लॉलीपॉप है जिसे मुंह में लेकर चबाने से म्यूजिक सुनाई देता है। यह म्यूजिक बाहर से कानों में नहीं, बल्कि भीतर से दिमाग में सुनता है। यानी अब आपको म्यूजिक सुनने के लिए ईयरफोन, और ईयरबड्स जैसे वियरेबल्स की भी जरूरत नहीं होगी। यह अनोखा गैजेट बोन कंडक्शन तकनीक पर काम करता है।
  • ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे मिलेगी मसाज! शर्ट में बटन की तरह फिट होने वाला गैजेट लॉन्च
    CES 2026 में एक कंपनी ने थकान मिटाने वाला एक कमाल का गैजेट पेश किया है। यह साइज में बेहद छोटा है और आसानी से आपकी शर्ट या कपड़ों में फिट हो सकता है। TouchPoint Solutions नामक कंपनी की ओर से Thodian गैजेट पेश किया गया है। यह एक क्लिप-ऑन-वाइब्रेटर (Clip On Vibrator) है जो बटन के आकार का है। यह आसानी से किसी शर्ट या अन्य कपड़े में लगाया जा सकता है।
  • CES 2026: स्मार्टबैंड, रिंग के बाद अब स्मार्ट जूलरी! Nirva के खूबसूरत नेकलेस-ब्रेसलेट बताएंगे आपका मूड, सुधारेंगे रिश्ते!
    CES 2026 में Nirva ने नए नेकलेस और ब्रेसलेट पेश किए हैं जो पहनने वाले के मूड और संबंधों का विश्लेषण कर सकते हैं। ये नए तरह के वियरेबल हैं जो यूजर की दिनभर की बातों को सुनते हैं और पता लगाते हैं कि यूजर का मूड दिनभर में किस तरह बदलता है और यूजर को किस तरह की मूड संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। कंपनी का दावा है कि ये यूजर के मूड का पता लगाकर AI असिस्टेंट की मदद से एक होशपूर्ण जिंदगी में आने में उनकी मदद कर सकते हैं।
  • CES 2026: ग्लोबल मंच में भारतीय EV ब्रांड का दमखम! अब बिना रेयर अर्थ चलेगी इलेक्ट्रिक बाइक
    भारत की EV इंडस्ट्री में एक अहम टेक्नोलॉजी साझेदारी सामने आई है। Niron Magnetics और MATTER ने CES 2026 में रेयर-अर्थ-फ्री इलेक्ट्रिक मोटर टेक्नोलॉजी का प्रोटोटाइप पेश किया है। इस कोलैबोरेशन के तहत Iron Nitride मैग्नेट और Variable Flux Motor डिजाइन को इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के लिए एक्सप्लोर किया जा रहा है। कंपनियों के मुताबिक, यह टेक्नोलॉजी बेहतर टॉर्क डिलीवरी, एफिशिएंसी और राइडिंग रेंज देने में मदद कर सकती है। इसका मकसद रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर निर्भरता कम करना और भारत की EV टेक्नोलॉजी को ज्यादा आत्मनिर्भर बनाना है।
  • CES 2026: Wi-Fi 7 लिया नहीं और आ गया Wi-Fi 8, बिजली की रफ्तार से इंटरनेट और स्ट्रॉन्ग स्टेबिलिटी का वादा!
    CES 2026 में Wi-Fi 8 टेक्नोलॉजी सामने आने के बाद राउटर अपग्रेड को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। Wi-Fi 8 अभी ऑफिशियल स्टैंडर्ड नहीं है, लेकिन शुरुआती डेमो में बेहतर कनेक्टिविटी और पावर एफिशिएंसी का दावा किया गया है। यह Wi-Fi 7 जैसी ही स्पीड देगा, लेकिन रेंज और स्टेबिलिटी में सुधार देखने को मिलेगा। Wi-Fi 8 के स्टैंडर्ड को 2028 तक फाइनल किए जाने की उम्मीद है, हालांकि कुछ कंपनियां इस साल के अंत तक शुरुआती राउटर्स लाने की तैयारी में हैं।
  • CES 2026: Dreame Technology लाई स्मार्ट ईकोसिस्टम, उतारे नए वैक्यूम क्लीनर, AC, रेफ्रिजिरेटर, स्टाइलिंग डिवाइसेज
    CES 2026 में चाइनीज स्मार्ट अप्लायंसेज मेकर Dreame Technology अपने प्रोडक्ट्स की नई रेंज पेश करने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए All Dreams in One Dreame थीम की घोषणा की है जिसका अर्थ है कि एक ही कंपनी के विभिन्न प्रोडक्ट्स आपकी हर जरूरत को पूरा कर सकेंगे।
  • गजब का सोलर चार्जर, डिवाइस को चार्ज करने के लिए आपके आगे-पीछे घूमेगा, जहां दिखेगी अच्छी धूप वहां करेगा खुद को चार्ज
    Jackery ने CES 2026 में Solar Mars Bot एक सस्टेनेबल पावर का स्मार्ट पोर्टेबल समाधान पेश कर दिया है। नया सोलर मार्स बॉट एक सेल्फ नेविगेटिंग (खुद चलने वाला) सोलर जनरेटर है जो सौर ऊर्जा उत्पादन करता है। Solar Mars Bot सामान्य फिक्स्ड पैनल से एक कदम आगे होते हुए दिन भर में सबसे अच्छी धूप की तलाश करने और खुद को ऑटोमैटिक चार्ज करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो घर और बाहर दोनों जगह उपयोग किया जा सकता है।
  • CES 2026: Noise के नए फ्लैगशिप TWS Master Buds 2 आए, Bose ट्यूनिंग के साथ
    Noise ने CES 2026 के दौरान अपने नए फ्लैगशिप TWS ईयरबड्स Master Buds 2 से पर्दा उठाया है। यह कंपनी की प्रीमियम Master Series का अगला मॉडल है, जिसे Sound by Bose टेक्नोलॉजी के साथ ट्यून किया गया है। Noise के मुताबिक, Master Buds 2 बेहतर साउंड क्वालिटी, ज्यादा इमर्सिव ऑडियो और स्मार्ट लिसनिंग एक्सपीरियंस देने पर फोकस करता है। कंपनी इसे डिजाइन, परफॉर्मेंस और इंटेलिजेंस के मामले में पिछली जनरेशन से बड़ा अपग्रेड बता रही है। Master Buds 2 की ग्लोबल बिक्री फरवरी 2026 के अंत तक शुरू होगी।
  • CES 2026: सैटेलाइट से कॉल और मैसेज करेंगे Infinix के Note 60 सीरीज स्मार्टफोन्स, CES में लगाया तकनीक का तड़का!
    Infinix ने CES 2026 के दौरान अपनी आने वाली Note 60 Series के जरिए कई नई टेक्नोलॉजीज की झलक दिखाई है। कंपनी ने इस सीरीज में Satellite Calling और Messaging सपोर्ट, HydroFlow Liquid Cooling Architecture और Active Visual Backplate जैसी इनोवेशन्स को शोकेस किया। Infinix का दावा है कि Note 60 Series में दी जाने वाली सैटेलाइट कनेक्टिविटी रिमोट एरिया और नेटवर्क डेड जोन में काम आ सकती है। इसके अलावा AI ModuVerse मॉड्यूलर सिस्टम और गेमिंग फोकस्ड एक्सेसरीज़ भी इस सीरीज का हिस्सा हो सकती हैं। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है।
  • Motorola ने पोलर फिटनेस के साथ Moto Watch की लॉन्च, 13 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
    Motorola ने सीईएस 2026 में Moto Watch पेश की है। Moto Watch के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की शुरुआती कीमत €99.99 (लगभग 10,495 रुपये) है। वहीं स्टेनलेस स्टील वेरिएंट की कीमत €149.99 (लगभग 15,743 रुपये) रुपये तक है। यह वॉच 22 जनवरी, 2026 से अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और फरवरी से ग्लोबल स्तर पर भी उपलब्ध हो जाएगी। यह मोटोरोला की पहली वॉच है जिस पर पावर्ड बाय पोलर का लोगो है। 

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »