Amazon ने Alexa+ का वेब वर्जन कर दिया लॉन्च, जानें यूजर्स को मिलेंगे कैसे फीचर्स

Amazon का AI बेस्ड डिजिटल एसिस्टेंट Alexa+ अब चुनिंदा यूजर्स के लिए वेब पर उपलब्ध हो गया है।

Amazon ने Alexa+ का वेब वर्जन कर दिया लॉन्च, जानें यूजर्स को मिलेंगे कैसे फीचर्स

Photo Credit: Amazon

Alexa+ वेब वर्जन यूजर्स के सवालों का जवाब देगा।

ख़ास बातें
  • Alexa+ अब चुनिंदा यूजर्स के लिए वेब पर उपलब्ध हो गया है।
  • Alexa+ सिर्फ जानकारी प्रदान नहीं करता, बल्कि एक्शन ले सकता है।
  • Amazon ने एआई का उपयोग करके Alexa को भी अपग्रेड किया है।
विज्ञापन

Amazon का AI बेस्ड डिजिटल एसिस्टेंट Alexa+ अब चुनिंदा यूजर्स के लिए वेब पर उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने CES 2026 में नई वेबसाइट Alexa.com को लॉन्च किया है। डिजिटल एसिस्टेंट का एआई बेस्ड एडवांस वर्जन पहली बार 2025 में पेश किया गया था और इसका उपयोग ज्यादा कठिन सवाल पूछने के साथ-साथ एआई-जनरेटेड कंटेंट तैयार करने, ट्रिप की प्लानिंग करने और अन्य जरूरी टास्क के लिए किया जा सकता है। आइए Alexa+ के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अमेजन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि “Alexa+ सिर्फ जानकारी प्रदान नहीं करता, बल्कि इसे एक्शन लेने के लिए डिजाइन किया गया है। यह यूजर्स को अनगिनत टास्क को पूरा करने में मदद कर सकता है, जिसमें टू-डू लिस्ट मैनेज करना, आपके फैमिली कैलेंडर को अपडेट करना, आपके स्मार्ट होम को कंट्रोल करना, रिजर्वेशन करना और भी बहुत कुछ शामिल है।”

Amazon ने एआई का उपयोग करके Alexa को भी अपग्रेड किया है, जिससे डिजिटल एसिस्टेंट यूजर्स के कॉन्टेक्स्ट के आधार पर सवालों के जवाब दे सकते हैं। यह पुरानी चैट और यूजर्स की प्राथमिकताओं को भी ध्यान में रखता है। हालांकि, Alexa+ का वेब वर्जन सिर्फ अर्ली एक्सेस ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिन्हें बातचीत शुरू करने के लिए अपने Amazon अकाउंट में लॉगिन करना होगा। वेब के अलावा Alexa+ को Amazon के Echo डिवाइसेज पर पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी के अनुसार, अब तक दुनिया भर में 60 करोड़ से ज्यादा Alexa सपोर्टेड डिवाइस खरीदे जा चुके हैं।

Alexa+ की खासियतें
Alexa+ वेबसाइट में Alexa फीचर्स तक तेजी से एक्सेस के लिए एक नेविगेशन साइडबार दिया गया है।
Alexa+ पर यूजर्स खरीदारी की लिस्ट देख सकते हैं।
यह पर अपॉइंटमेंट के लिए कैलेंडर चेक कर सकते हैं।
यूजर्स टास्क को वहीं से शुरू कर सकते हैं जहां उन्होंने छोड़ा था।
Alexa+ डॉक्यूमेंट से जरूरी जानकारी निकाल सकता है।
Alexa+ यूजर्स के कैलेंडर में अपॉइंटमेंट और जानकारी जोड़ सकता है।
यह जरूरत पड़ने पर खास जानकारी याद रख सकता है, जिसमें दवाई, शेड्यूल को ट्रैक करना हो या आागमी कार्यक्रमों पर नजर रखना आदि शामिल है।
Alexa+ से कॉन्टेक्स्ट के अनुसार जवाब पाने के लिए, शेड्यूल मैनेज करने, खाने की प्लानिंग करने के लिए यूजर्स को अपने ईमेल, कैलेंडर और निजी डॉक्यूमेंट तक एक्सेस देना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon Voice Assistant, Alexa, AI, CES 2026
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »