CES 2026: Noise के नए फ्लैगशिप TWS Master Buds 2 आए, Bose ट्यूनिंग के साथ

Noise ने CES 2026 में Sound by Bose टेक्नोलॉजी के साथ Master Buds 2 लॉन्च किए हैं।

CES 2026: Noise के नए फ्लैगशिप TWS Master Buds 2 आए, Bose ट्यूनिंग के साथ

Photo Credit: Noise

ख़ास बातें
  • Sound by Bose के साथ Noise Master Buds 2 पेश
  • Master Series का अगला फ्लैगशिप TWS मॉडल
  • फरवरी 2026 के अंत तक ग्लोबल बिक्री शुरू
विज्ञापन

Noise ने CES 2026 के दौरान अपने नए फ्लैगशिप TWS ईयरबड्स Master Buds 2 से पर्दा उठा दिया है। यह कंपनी की प्रीमियम Master Series का अगला मॉडल है, जिसे Sound by Bose टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। Noise के मुताबिक, Master Buds 2 को बेहतर साउंड क्वालिटी, ज्यादा इमर्सिव ऑडियो और स्मार्ट लिसनिंग एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी इसे परफॉर्मेंस, डिजाइन और इंटेलिजेंस के मामले में पिछली जनरेशन से बड़ा अपग्रेड बता रही है।

Noise का कहना है कि Master Buds 2, पहले लॉन्च हुए Master Buds की सफलता को आगे बढ़ाते हुए प्रीमियम ऑडियो सेगमेंट में उसकी ग्लोबल मौजूदगी को मजबूत करता है। Sound by Bose टेक्नोलॉजी की मदद से इन ईयरबड्स में ज्यादा रिच साउंड, डीप बेस, क्लियर हाई फ्रिक्वेंसी और बेहतर स्पैटियल प्रिसिजन मिलने का दावा किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह अब तक का सबसे एडवांस और पावरफुल Master Series ऑडियो प्रोडक्ट है।

डिजाइन और यूज-केस अप्रोच की बात करें तो Noise ने TWS ईयरफोन्स को रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया है। कंपनी का फोकस सिर्फ हार्डवेयर अपग्रेड पर नहीं, बल्कि इस बात पर भी रहा है कि लोग आज के समय में म्यूजिक, कॉल्स और कंटेंट को कैसे कंज्यूम करते हैं। Noise के अनुसार, Master Buds 2 एक ऐसा प्रोडक्ट है जो इमर्शन, इंटेलिजेंस और ईज-ऑफ-यूज को एक साथ जोड़ता है।

Noise के को-फाउंडर अमित खत्री के मुताबिक, Master Buds 2 को सिर्फ एक छोटा अपग्रेड नहीं, बल्कि एक “जेनरेशनल लीप” के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोडक्ट उस सोच को दर्शाता है, जिसमें साउंड एक्सपीरियंस को ज्यादा नेचुरल, इंट्यूटिव और डेली लाइफ में आसानी से फिट होने वाला बनाया गया है। Sound by Bose के साथ ट्यून किए गए Master Buds 2 को इसी विजन के तहत तैयार किया गया है।

उपलब्धता की बात करें तो Noise Master Buds 2 TWS ईयरबड्स फरवरी 2026 के अंत तक ग्लोबल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Master Buds 2 को दो सिग्नेचर कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और डिटेल्ड स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »