Motorola ने लॉन्च किया अपना Signature फोन, चार 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस

Motorola ने आज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो CES 2023 में नया स्मार्टफोन Motorola Signature लॉन्च कर दिया है।

Motorola ने लॉन्च किया अपना Signature फोन, चार 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस

Photo Credit: Motorola

Motorola Signature में 6.8 इंच की सुपर एचडी LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Motorola Signature में 6.8 इंच की सुपर एचडी LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • Motorola Signature में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया गया है।
  • Motorola Signature में 5200mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Motorola ने आज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो CES 2026 में नया स्मार्टफोन Motorola Signature लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Motorola का यह फोन 5200mAh की बैटरी से लैस किया गया है। यह कंपनी का सिग्नेचर सीरीज का पहला प्रोडक्ट है, जिसमें दमदार डिजाइन है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। यहां हम आपको Motorola Signature के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola Signature Price

Motorola Signature के 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 999 (लगभग 1,05,064 रुपये) है। यह स्मार्टफोन पेन्टोन कार्बन और पेन्टोन मार्टिनी ऑलिव कलर में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन शुरुआत में मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया पेसिफिक रीजन में आगामी महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Motorola Signature Features, Specifications

Motorola Signature में 6.8 इंच की सुपर एचडी LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1264x2780 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड Hello UI पर काम करता है। कंपनी 7 ओएस अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन में ऑन डिमांड व्हाइट ग्लव एसिस्टेंस भी उपलब्ध होगा, जो साल के आखिर में शुरू होगा और यूजर्स को ट्रैवल, भोजन, इवेंट्स और अन्य एरिया में शानदार अनुभव प्रदान करेगा। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्टेड है। Signature में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Signature फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के रियर में मल्टीस्पेक्ट्रल 3-इन-1 लाइट सेंसर भी दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, 5जी, 4जी एलईटी, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल किया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है, ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD 810H10 सर्टिफिकेशन से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.1 मिमी, चौड़ाई 76.4 मिमी, मोटाई 6.99 मिमी और वजन 186 ग्राम है। MMotorola का यह फोन 5200mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 90वॉट टर्बो पावर चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and premium design
  • Bright AMOLED display
  • Decent cameras
  • Top-notch performance
  • Clean user interface
  • कमियां
  • Overheating issue
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1264x2780 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »