Boe

Boe - ख़बरें

  • OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज में चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर BOE से सोर्स किया गया f-OLED डिस्प्ले होगा। इस डिस्प्ले में X4 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। OnePlus ने कहा है कि इन स्मार्टफोन्स में गेमिंग के दौरान 185 Hz का बढ़ा हुआ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इन स्मार्टफोन्स में OnePlus Super Display Chip P4 भी होगा।
  • Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
    Oppo Find X10 Ultra के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच का डिस्प्ले होगा जो कि BOE डिस्प्ले होने वाला है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा।
  • Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
    Vivo X500 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 1/1.2 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसकी तुलना में Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 1/1.4 सेंसर के साथ है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
  • Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
    इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के तीन पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जा सकते हैं। इन कैमरा के लिए 1/1.12 इंच, 1/1.3 इंच और 1/1.4 इंच ऑप्टिकल फॉर्मेट का इस्तेमाल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच LTPO BOE डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Vivo X500 Ultra में थिन बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं।
  • REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
    REDMAGIC 12 Pro+ आज चीनी बाजार में लॉन्च हो गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8400mAh की बैटरी से लैस किया गया है। 12 Pro+ की शुरुआती कीमत 6999 yuan (लगभग 99,395) है।
  • OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
    OnePlus 16 आज यानी 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है। फोन में BOE X4 डिस्प्ले दिया जाएगा, जो गेमिंग के दौरान 185Hz रिफ्रेश रेट और चुनिंदा गेम्स में 185FPS तक सपोर्ट करेगा। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 9,000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है। भारत में इसके लॉन्च की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
  • OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    OnePlus 16 में 9,000 mAh की बैटरी होगी। यह बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। आगामी स्मार्टफोन में BOE का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का गेमिंग मोड में रिफ्रेश रेट 185 Hz तक होगा। इस स्मार्टफोन को चीन में 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
  • OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
    OnePlus 16 को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर CPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 14,58,283 प्वाइंट्स और GPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 20,10,584 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स होंगे। OnePlus 16 के लिए तीन कलर्स के विकल्प मिलेंगे।
  • OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    आगामी स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी होगी। OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जाएगा। यह ColorOS 17 के साथ लॉन्च होने वाला OnePlus का पहला स्मार्टफोन होगा। OnePlus ने इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत दिया है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 की तुलना में OnePlus 16 में कुछ बड़े अपग्रेड हो सकते हैं।
  • OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    OnePlus 16 में BOE X4 डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 185 Hz के रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट हो सकता है। OnePlus 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
  • Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    Nubia NaviX Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलगा। Nubia NaviX Ultra में BOE का डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर के लिए ByteDance के साथ टाई-अप किया जा सकता है।
  • OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
    OnePlus 16 में BOE का नेक्स्ट-जेनरेशन ओरिएंटल डिस्प्ले हो सकता है। यह डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इस स्मार्टफोन में हाई रिफ्रेश रेट से यूजर्स को गेमिंग का बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा। OnePlus 16 में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जा सकता है। OnePlus 15 में BOE का AMOLED डिस्प्ले दिया गया था।
  • OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
    OnePlus 16 लॉन्च से पहले अपने फीचर्स को लेकर खूब चर्चा बटौर रहा है। फोन के डिस्प्ले को लेकर खुलासा हुआ है कि यह Samsung पैनल को भी टक्कर दे सकता है। फोन में कस्टम डिस्प्ले पैनल आने की बात सामने आई है। यह नए मैटिरियल से बना बताया गया है जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले पावर की खपत बहुत कम करेगा।
  • Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
    Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.37 इंच फ्लैट LTPO डिस्प्ले 1.5 K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। ऐसा बताया गया है कि इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग सैम्पल की BOE OLED पैनल के साथ टेस्टिंग की जा रही है। Vivo X500 Pro में LIPO डिस्प्ले पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे चारों साइड पर नैरो बेजेल्स मिल सकेंगे।
  • Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
    इस महीने से Samsung Display ने iPad Mini के लिए OLED पैनल की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए भी यह डिस्प्ले बना रही है। इस वर्ष लॉन्च होने वाले एपल के सभी प्रोडक्ट्स के लिए OLED पैनल्स की सप्लाई Samsung Display और LG Display कर सकती हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »