iPhone 17 सीरीज में सस्ता मॉडल ला रही Apple, डिस्प्ले फीचर्स लीक!

फोन में कंपनी का पावरफुल चिप A19 देखने को मिल सकता है।

iPhone 17 सीरीज में सस्ता मॉडल ला रही Apple, डिस्प्ले फीचर्स लीक!

फोन में iPhone 16e की तरह LTPS OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन में कंपनी का पावरफुल चिप A19 देखने को मिल सकता है।
  • फोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।
  • फोन फ्रंट में 18 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है।
विज्ञापन

Apple जल्द ही iPhone 17 सीरीज में एक सस्ता वर्जन लॉन्च करने वाली है। खबर है कि कंपनी iPhone 17e के रूप में सीरीज का एक अफॉर्डेबल वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। फोन 2026 के शुरुआती हफ्तों में ही लॉन्च हो सकता है। फोन को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज हो चुका है। लेटेस्ट अपडेट में फोन के डिस्प्ले फीचर्स लीक हो गए हैं। अपकमिंग फोन में BOE डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कई और फीचर्स का खुलासा किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Apple अपनी लेटेस्ट सीरीज iPhone 17 में एक नया स्मार्टफोन iPhone 17e जल्द ही पेश कर सकती है। फोन के डिस्प्ले फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। The Elec के अनुसार, फोन में iPhone 16e की तरह LTPS OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। लेकिन नए फोन में डिस्प्ले बेजल्स काफी पतले होंगे। कथित तौर पर कंपनी फोन के 80 लाख के लगभग यूनिट्स डिलीवर करने वाली है जो कि 2026 की पहली तिमाही के लिए कंपनी का टारगेट बताया गया है।  

इससे पहले आए लीक्स की बात करें तो फोन में कंपनी का पावरफुल चिप A19 देखने को मिल सकता है। फोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन फ्रंट में 18 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 

नए मॉडल में कंपनी नए डिजाइन एलिमेंट्स लेकर आ सकती है। फोन में नॉच की बजाए डाइनेमिक आइलैंड आने की पूरी संभावना है। बेहतर हार्डवेयर के साथ फोन में सॉफ्टवेयर आधारित अपग्रेड्स भी जोड़े जा सकते हैं जिसमें लाइव एक्टिविटी और रेस्पॉन्सिव नोटिफिकेशंस शामिल किए जा सकते हैं। अमेरिकी टेक दिग्गज ने फोन को लेकर अधिकारिक रूप से अभी पुष्टि नहीं की है। संभावना है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है। iPhone 16e को लेकर यूजर्स का मिलाजुला रेस्पोन्स सामने आया था। अब देखना होगा कि सक्सेसर मॉडल यूजर्स को कितना लुभा पाता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »