BIS की वेबसाइट पर Vivo X300 और Vivo X300 Pro की क्रमशः मॉडल नंबर्स - V2515 और V2514 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह भारत में इन स्मार्टफोन्स के जल्द लॉन्च का संकेत है
इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने इस महीने की शुरुआत में Vivo X300 सीरीज को चीन में लॉन्च किया था। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ Vivo X300 Pro भी शामिल है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इस दोनों स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है। इससे भारत में Vivo X300 सीरीज के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर @ZionsAnvin ने बताया है कि BIS की वेबसाइट पर Vivo X300 और Vivo X300 Pro की क्रमशः मॉडल नंबर्स - V2515 और V2514 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह भारत में इन स्मार्टफोन्स के जल्द लॉन्च का संकेत है। अगले कुछ सप्ताह में Vivo X300 सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी मिल सकती है। भारत में लॉन्च होने वाले इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी इनकी बैटरी कैपेसिटी में बदलाव जैसे कुछ एडजस्टमेंट कर सकती है। पिछले कुछ वर्षों में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स ने इंटरनेशनल फोन्स में चीन में पेश किए गए हैंडसेट्स की तुलना में कम कैपेसिटी वाली बैटरी दी है।
Vivo X300 Pro में 6.78 इंच 1.5K (2,800 × 1,216 पिक्सल्स) BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। Vivo X300 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,510 mAh की बैटरू 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
इस स्मार्टफोन सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में समान प्रोसेसर और सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं। Vivo X300 में 6.31 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,040 mAh की बैटरी समान चार्जिंग स्पीड के साथ है। Vivo X300 में 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। इन स्मार्टफोन्स में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत