Vivo X300 Ultra में मिल सकता है BOE का 6.82 इंच डिस्प्ले

Vivo X300 सीरीज में यह प्रीमियम वेरिएंट हो सकता है। इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Vivo X200 Ultra की यह जगह ले सकता है

Vivo X300 Ultra में मिल सकता है BOE का 6.82 इंच डिस्प्ले

इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Vivo X200 Ultra की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo X300 सीरीज में यह प्रीमियम वेरिएंट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है
  • यह 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरों वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X300 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Vivo X300 सीरीज में यह प्रीमियम वेरिएंट हो सकता है। इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Vivo X200 Ultra की यह जगह ले सकता है।  

भारत में हाल ही में Vivo X300 सीरीज को लॉन्च किया गया था। चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में BOE का 6.82 इंच डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। हालांकि, इसमें अलग कैमरा बटन को हटाया जा सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo X200 Ultra में यह बटन दिया गया था। यह बटन साइड पर दिए जाने वाले फिंगरप्रिंट सेंसर के जैसा है। Vivo X300 Ultra में मेटल का मिडल फ्रेम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

हाल ही में यूरोपियन इकोनॉमिक कम्युनिटी (EEC) के डेटाबेस पर कंपनी का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - V2562 के साथ दिखा है। यह Vivo X300 Ultra का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इस लिस्टिंग से यूरोपियन मार्केट में इसके लॉन्च का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Vivo X200 Ultra में 6,000 mAh की बैटरी है। Vivo X300 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम हो सकता है। यह 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरों वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Sony IMX90E कैमरा, 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

Vivo X300 में 6.31 इंच 1.5K BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 6,040 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  2. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  10. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »