वनप्लस 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है।
OnePlus 15 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक हो गया है।
OnePlus 15 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक हो गया है। लीक हुई जानकारी के अनुसार फोन इससे पहले आए OnePlus 13 से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस होगा। वनप्लस 15 में BOE का थर्ड-जेनरेशन 1.5K OLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक बताया गया है। फोन में नए डिज़ाइन वाला चौकोर ट्रिपल-रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। कंपनी ने हाल ही में खुलासा किया था कि फोन में 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा।
OnePlus 15 को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। टिप्स्टर आर्सेन ल्यूपिन (@MysteryLupin) ने OnePlus 15 की कीमत के बारे में कहा है कि फोन के 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 949 (करीब 1,11,000 रुपये) होगी। हालाँकि, एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो भारत में, OnePlus 15 के बेस वेरिएंट की कीमत 70,000 रुपये से 75,000 रुपये के बीच हो सकती है।
OnePlus 13, जो कि इससे पहले आया था, की कीमत देखें तो फोन का 16GB RAM + 512GB वेरिएंट UK में GBP 749 (लगभग 88,000 रुपये) में आता है जो कि कंपनी की वेबसाइट पर मेंशन किया गया है। इस बीच, देश में इस मॉडल का रिकमेंडेड प्राइस GBP 999 (लगभग 1,17,000 रुपये) लिस्ट किया गया है। अगर यह बात सही साबित होती है तो वनप्लस 15 के तुलनीय स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अपने पिछले मॉडल से लगभग 50 GBP (करीब 6,000 रुपये) कम हो सकती है। कंपनी ने फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, इसलिए इस जानकारी को पूरी तरह से सत्य नहीं माना जा सकता है।
OnePlus 15
वनप्लस 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होने की पुष्टी इससे पहले हो चुकी है। फोन में 7,300mAh ग्लेशियर बैटरी होगी जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा और 50W वायरलेस फ्लैश चार्ज सपोर्ट होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। OnePlus 15 में 165Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में और कौन से खास फीचर्स होंगे इसका खुलासा जल्द ही देखने को मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?