OnePlus 16 में होंगे दो 200MP कैमरे, 9000mAh की विशाल बैटरी!, लॉन्च से पहले हो गया खुलासा

OnePlus 16 के लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है।

OnePlus 16 में होंगे दो 200MP कैमरे, 9000mAh की विशाल बैटरी!, लॉन्च से पहले हो गया खुलासा

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 16 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो प्रोसेसर होगा।
  • OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का HP5 प्राइमरी कैमरा होगा।
  • OnePlus 16 में 9000mAh की बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन

OnePlus ने बीते साल नवंबर में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च किया था और अब इसके अपडेटेड वर्जन यानी कि OnePlus 16 को लेकर भी खबरे आने लगी हैं। ऐसा लग रहा है कि कंपनी अपने नेक्स्ट जेन के फ्लैगशिप डिवाइस वनप्लस 16 पर काम कर रही हैं, जिसमें काफी अपग्रेड होंगे। अफवाहों और लीक्स में वनप्लस के आगामी फ्लैगशिप के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है। आइए वनप्लस 16 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 16 में क्या होगा खास

वनप्लस क्लब की X पर पोस्ट के अनुसार, OnePlus 16 में OnePlus 15 के मुकाबले में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आगामी स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि वनप्लस 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया था। यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 चिपसेट का ज्यादा पावरफुल वर्जन होने की संभावना है। OnePlus 16 में BOE X5 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगी, जो कि 240Hz अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। वही वनप्लस 15 में LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई थी। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में LPDDR6 रैम और UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। यह फोन नए अंडरवॉटर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में नया 200 मेगापिक्सल का HP5 प्राइमरी कैमरा और 200 HP5 पेरिस्कोप कैमरा होगा। अल्ट्रावाइड कैमरा इस बार 50 मेगापिक्सल कैमरा से अपग्रेड हो सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो आगामी फ्लैगशिप में विशाल 9000mAh की बैटरी होगी जो कि 120W+50W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। जबकि OnePlus 15 में 7,300mAh की बैटरी दी गई है, यानी कि बैटरी के मामले में भी आगामी फ्लैगशिप में काफी अपग्रेड हो सकता है। अन्य फीचर्स में ड्यूल कोएक्सियल स्पीकर, 0916T मोटर और अल्ट्रासोनिक स्कैनर 2.0 होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  7. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  10. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »