वनप्लस के नए टर्बो 6 फोन में BOE का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
Photo Credit: X/Tech EVOLV(@TechEVOLV_TE)
वनप्लस के नए टर्बो 6 फोन में BOE का डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है
OnePlus Turbo 6 लॉन्च 8 जनवरी को निर्धारित है। कंपनी नई वनप्लस स्मार्टफोन सीरीज को चीनी मार्केट में पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही फोन काफी चर्चा में है। इसके कई स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि ब्रांड की ओर से की जा चुकी है। फोन में OnePlus 15 सीरीज की तरह ही बेहतरीन डिस्प्ले फीचर्स का खुलासा लॉन्च से पहले कंपनी ने कर दिया है। इसमें 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने वाला है। दमदार चिपसेट Snapdragon 8s Gen 4 इसमें दिया गया है। आइए जानते हैं 8 जनवरी के लॉन्च से पहले इसके सभी मेन फीचर्स के बारे में।
OnePlus Turbo 6 के लॉन्च में अब 1 दिन से भी कम का समय रह गया है। कंपनी घरेलू मार्केट में इसे कल यानी 8 जनवरी को पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले ब्रांड ने डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। OnePlus Turbo 6 में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में 165Hz तक रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होगा। इससे पहले Snapdragon 8s Gen 4 की पुष्टि हो चुकी है।
वनप्लस के नए टर्बो 6 फोन में BOE का डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। दावा किया गया है कि इसमें बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, स्मूद गेमिंग, कंटेंट व्यूइंग फीचर्स होंगे। हालांकि 165Hz का रिफ्रेश कुछ चुनिंदा गेम्स के लिए ही मिल सकता है। लीक्स की मानें तो डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच का हो सकता है। इसमें OLED पैनल आ सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। टिप्स्टर 𝗧𝗲𝗰𝗵 𝗘𝗩𝗢𝗟𝗩 (@TechEVOLV_TE) ने हाल ही में फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस शेयर किए थे। फोन में Fengchi Game Core मौजूद होगा। साथ ही इसमें Glacier Cooling फीचर का सपोर्ट होगा जो इसे हीट होने से बचाएगा।
OnePlus Turbo 6
— 𝗧𝗲𝗰𝗵 𝗘𝗩𝗢𝗟𝗩 (@TechEVOLV_TE) January 4, 2026
165Hz gaming. No compromises.
• 1.5K 165Hz display
• Snapdragon 8s Gen 4 🐉
• Fengchi Game Core
• Glacier Cooling keeping it stable
Turbo series just became the FPS benchmark.#OnePlus #OnePlusTurbo6 pic.twitter.com/nIEcQlyde4
इसके अलावा फोन में 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमट सपोर्ट होगा। इसमें 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट होगा। आंखों की सुरक्षा का ध्यान भी इस फोन में रखा गया है। जिसके लिए डिवाइस में आई-सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। यह हाई फ्रिक्वेंसी 3,840Hz PWM डिमिंग और लो-फ्लिकर सपोर्ट कर सकता है। साथ ही ब्लू लाइट भी कम होगी। कम ब्राइटनेस में भी यह आंखों का बचाव करेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!