• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X300, X300 Pro आज हो रहे भारत में लॉन्च, लीक कीमत से लेकर अनुमानित स्पेसिफिकेशंस तक जानें सबकुछ

Vivo X300, X300 Pro आज हो रहे भारत में लॉन्च, लीक कीमत से लेकर अनुमानित स्पेसिफिकेशंस तक जानें सबकुछ

Vivo आज यानी कि 2 दिसंबर को भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम Vivo X300 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है।

Vivo X300, X300 Pro आज हो रहे भारत में लॉन्च, लीक कीमत से लेकर अनुमानित स्पेसिफिकेशंस तक जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo

Vivo X300 में 6.31 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo X300 Pro में 6.78 इंच की 1.5K BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले है।
  • Vivo X300 में 6.31 इंच की 1.5K BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo X300 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन

Vivo आज यानी कि 2 दिसंबर को भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम Vivo X300 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। अब तक कई लीक्स और अफवाहों में इस स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ खुलासा हो चुका है। इसके अलावा इन स्मार्टफोन को चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जिससे भी काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये स्मार्टफोन कैसे हो सकते हैं। X300 सीरीज में Vivo X300 और Vivo X300 Pro मॉडल शामिल होंगे। लॉन्च से पहले Vivo X300 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X300 सीरीज आज हो रही लॉन्च

Vivo आज दोपहर 12 बजे से भारत में Vivo X300 सीरीज का लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा। कंपनी Vivo X300 और Vivo X300 Pro को लाइव लॉन्च इवेंट और सॉफ्ट लॉन्च के जरिए पेश कर सकती है। इच्छुक यूजर्स Vivo के सोशल मीडिया अकाउंट्स और आधिकारिक यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव अपडेट पा सकते हैं।

Vivo X300 Series Price (Expected)

टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, भारतीय बाजार में Vivo X300 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 75,999 रुपये, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 81,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 85,999 रुपये होगी। वहीं Vivo X300 Pro के सिंगल 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये होगी। वहीं इस सीरीज के साथ आने वाली टेलीकनवर्टर/फोटोग्राफी किट की कीमत 19,999 रुपये होगी।

Vivo X300 Pro Specifications


Vivo X300 Pro के चीनी वेरिएंट में 6.78 इंच की 1.5K BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा। इस फोन में 6,510mAh की बैटरी है जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में एक अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और जीपीएस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X300 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। वीवो ने Zeiss के साथ पार्टनरशिप जारी रखी है। यूजर्स कैमरा सेटअप को ऑप्शनल 2.35x टेलीफोटो टेलीकन्वर्टर के साथ पेयर कर सकते हैं। कंपनी पोस्ट-प्रोसेसिंग और प्री-प्रोसेसिंग टास्क के लिए अपने V3+ और Vs1 इमेजिंग चिप्स भी उपयोग कर रही है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 कैमरा है।

Vivo X300 Specifications

Vivo X300 में 6.31 इंच की 1.5K BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है। यह अपने प्रो वेरिएंट के मुकाबले में कॉम्पैक्ट डिवाइस है। Vivo X300 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन भी एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें भी एक अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। हालांकि, इसमें 6040mAh की छोटी बैटरी है जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में X300 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का सैमसंग HPB प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का LYT-602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। यह भी Zeiss टेलीकन्वर्टर एक्सेसरी का सपोर्ट करता है और इसमें V3+ इमेजिंग चिप है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 फ्रंट कैमरा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  2. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  3. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
  4. कार ड्राइवर्स के लिए गजब गैजेट! 1 डिवाइस करेगा 6 काम, लॉन्च हुआ Portronics Vayu Cop
  5. AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
  6. Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर
  8. Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. iQOO Z11 का टीजर जारी, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  10. Hisense ने लॉन्च की MiniLED TV सीरीज, 165Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Atmos ऑडियो के साथ आए नए मॉडल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »